
अक्षय कुमार ने युवाओं को दी फिट रहने की टिप्स
Akshay Kumar Fitness: 56 साल के अक्षय कुमार फिटनेस में अपनी उम्र से कहीं आगे हैं। उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी इतना ही ध्यान है जितना कि उनकी शारीरिक तैयारी पर, उन्होंने अपनी फिटनेस का राज बताया और युवाओं को प्रेरित किया है। साल 2023 के आखिरी दिन, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने "मन की बात" के 108वें एपिसोड में इस पर बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों सहित अक्षय कुमार का भी ऑडियो मैसेज सुनवाया है।
जानिए अक्षय कुमार ने क्या कहा?
मन की बात पर अक्षय कुमार ने कहा, “फिटनेस एक तरह की तप्सया है। दो मिनट का नूडल्स नहीं है। आने वाले साल में अपने आप से वादा करें कि कोई शॉर्टकट नहीं अपनाएंगे। योग, अच्छा खाना, वक्त पर सोना, मेडिटेशन फॉलो करेंगे। सबसे जरूरी जैसे आप दिखते हो, उसे खुशी खुशी स्वीकार करो। आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली लाइफ जियो।”
अक्षय कुमार ने युवाओं को दी फिट रहने की टिप्स
इस दौरान खिलाड़ी कुमार ने कहा कहा, “डॉक्टर्स की सलाह आप अपना लाइफस्टाइल बदलो ना कि किसी फिल्म स्टार की बॉडी देखकर। आजकल की युवा पीढ़ी इस वजह से घी नहीं खाते कि कहीं वो मोटे ना हो जाए। बहुत जरूरी है ये समझना कि हमारी फिटनेस के लिए अच्छा और बुरा क्या है। मेरा मानना है कि शुद्द घी अगर सही मात्रा में खाई जाए तो फायदा मिलता है।”
यह भी पढ़ें: ‘टाइगर 3’ का 50वें दिन भी दहाड़ जारी, रविवार को होगी झमाझम कमाई
अक्षय ने आगे कहा, “आजकल Steroid लेकर लोग सिक्स पैक बना रहे हैं। ऐसे शॉर्टकट से बॉडी तो ऊपर से फूल जाती है लेकिन अंदर से खोखली हो जाती है। आपको शॉर्टकट नहीं लॉन्ग लॉस्टिंग फिटनेस चाहिए। मैं फिटनेस के लिए जितना पैशनेट हूं, उससे कई ज्यादा मैं नैचुरल तरीके से फिट रहने के लिए हूं। मुझे फैनसी जिम से ज्यादा बैडमिनटन खेलना, सीढ़ियां चढ़ना, स्विमिंग, कसरत करना, हेल्दी खाना पसंद है।”
Updated on:
1 Jan 2024, 1:24 PM IST
Published on:
1 Jan 2024, 1:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.