टॉलीवुड

अभिनेता टोविनो थॉमस हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  
less than 1 minute read
Apr 15, 2021
tovino_thomas.jpg
Tovino Thomas

नई दिल्ली। मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर ने बताया कि उनमें लक्षण नहीं है और ठीक हैं। टोविनो ने कहा कि वह ठीक होने के बाद लोगों का फिर से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

टोविनो ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, हेलो, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी आइसोलेशन में हूं। मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। मैं ठीक हूं। कुछ दिनों से क्वारंटीन में वक्त बिता रहा हूं। कुछ दिन और। उसके बाद एक्शन में आकर आप सभी को एंटरटेन करूंगा। सभी सुरक्षित रहें। जल्द वापस लौटूंगा। टोविनो के इस पोस्ट पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

टोविनो थॉमस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'काला' कुछ वक्त पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पिछले साल इस फिल्म की शूटिंग के वक्त एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उनकी ये फिल्म एक्शन से भरपूर थी। इसे वीएस रोहित ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में टोविनो के अलावा अभिनेता लाल, दिव्या पिल्लई और सुमेश मूर भी अहम भूमिका में थे। वहीं, टोविनो ने आशिक अबू के नारदान की शूटिंग भी खत्म कर ली है।

टोविनो के पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले साल जून में वह एक बेटे के पिता बने हैं। इससे पहले उनकी एक बेटी भी है। साल 2014 में टोविनो ने लीडिया से शादी की थी। नौ साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।

Published on:
15 Apr 2021 03:09 pm