टॉलीवुड

Birthday Special: इंटीमेट फोटो हुई लीक, टूटी सगाई, ‘बाहुबली’ एक्टर संग रहा अफेयर, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: ये वो फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकी प्राइवेट फोटो लीक हुई थी। कहा जाता है इनके प्यार में फिल्म बाहुबली एक्टर पागल हो गए थे।

2 min read
May 04, 2024
तृषा कृष्णन आज मना रही अपना 41वां जन्मदिन

Birthday Special: एक ऐसी अभिनेत्री जिनके विवाद उनकी उम्र से भी ज्यादा रहे हैं। ये आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका करियर जितना शानदार रहा उतनी यह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। कहा जाता है इनका अफेयर फिल्म 'बाहुबली' एक्टर से ही नहीं बल्कि एक और शादीशुदा सुपरस्टार से रहा है। हम बात कर रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की। इनकी लव लाइफ से लेकर इनकी प्राइवेट फोटो लीक तक आइये जानते हैं तृषा कैसे विवादों की क्वीन रही...

तृषा कृष्णन का 'बाहुबली' एक्टर संग रहा अफेयर (Trisha Krishnan Birthday)

तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को मद्रास में हुआ था। एक्ट्रेस के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए। इसमें से एक हैं उनकी प्राइवेट फोटो लीक होना। तृषा का नाम 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती के साथ जुड़ा था और जब दोनों रिलेशनशिप में थे उस दौरान दोनों की इंटीमेट तस्वीरें लीक हुई थीं। फोटो लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। इसके बाद तृषा का नाम एक्टर धनुष से भी नाम जुड़ा और धनुष के साथ अफेयर की चर्चाएं थी। उस समय धनुष की वजह से तृषा की बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई 5 महीने में ही टूट गई थी। तृषा का नाम सुपरस्टार थलापति विजय के साथ भी जुड़ा था। उस समय विजय शादीशुदा थे पर धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

तृषा पेटा की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने जल्लीकट्टू के खिलाफ बयान दिया था और पेटा का समर्थन किया था। इस दौरान एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में रही थीं। लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया था। कई उनके फैंस भी उनसे नाराज हो गए थे। तब एक्ट्रेस को अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट करना पड़ा था।

Published on:
04 May 2024 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर