
टोंक. पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के हाउसिंगबोर्ड क्षेत्र में किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक हाउसिंग बोर्ड निवासी अंकित मेहरा (16) पुत्र बलवंत सिंह है।
मृतक के पिता कोटा स्थित कृषि विभाग कार्यालय में नियुक्त है। दोपहर बाद अंकित कमरे में चला गया। इस बीच परिजन अन्य कार्यों में लगे रहे। काफी देर बाद तक अंकित कमरे से बाहर नहीं आया तो बड़े भाई मयंक को शंका हुई। उसने कमरे के किवाड़ तोडकऱ देखा तो अंकित कमरे में लगे पंखे से चादर के सहारे झूलता दिखाई दिया।
उसके चिल्लाने पर मां व अन्य लोग दौडकऱ आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतारकर सआदत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। वह निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है।पुलिस मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर यह पता करने में जुुटी है कि कहीं वह ब्लू- व्हेल गैम तो नहीं खेलता था।
नहीं जा रहा था स्कूल
परिजनों व अन्य लोगों का कहना था कि वह तीन महीने से विद्यालय भी नहीं जा रहा था। हालांकि हादसे के दिन झगड़े जैसी कोई बात भी नहीं हुई। इसके बाद उसने यह कदम क्यों उठा लिया। ऐसा कहते हुए परिजनों की रुलाई नहीं रुक रही थी।
युवक ट्रेन के सामने कूदा
निवाई. झिलाय रेलवे फाटक के समीप एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी रामजीलाल ने बताया कि शनिवार देर रात एक युवक का ट्रेन से कटा हुआ शव पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त मृतक की पेंट की जेब में मिले आधार कार्ड से बलराम गुर्जर (20) पुत्र बजरंगलाल निवासी नाहरी खुर्द पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव का स्थानीय राजकीय सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का है। उन्होंने ट्रेन को अज्ञात बताया है