जबलपुर

नही चल रहा 2 हजार का नया नोट

बंथली. चेस्ट ब्रांच से ग्रामीण बैंकों में कई दिन से नोटों के नहीं आने से किसान, व्यापारी, आमजन सहित उपभोक्ताओं परेशान हो रहे हैं। वही दूसरी ओर व्यापारी दो हजार के नोटों से न तो सामान दे रहे और ना छुट्टे दे रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2016, 6:17 PM IST
tonk
बंथली में नोट नहीं मिलने पर बंद बैंक के बाहर विरोध जताते उपभोक्ता।

बंथली. चेस्ट ब्रांच से ग्रामीण बैंकों में कई दिन से नोटों के नहीं आने से किसान, व्यापारी, आमजन सहित उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।

वही दूसरी ओर व्यापारी दो हजार के नोटों से न तो सामान दे रहे और ना छुट्टे दे रहे हैं। इससे वे खेती-बाड़ी एवं घरेलू सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

ऐसे में दो हजार को नोट भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का शबब बना हुआ है।

बंथली स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा में कतारों में लगे उपभोक्ताओं का धैर्य तब जवाब दे गया।

जब बैंक कार्मिकों ने नोट खत्म होने पर बैंक के ताला लगा दिया। इस पर मौजूद दर्जनों उपभोक्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बाद में अन्य लोगों ने उन्हें शांत किया। जीएसएस उपाध्यक्ष गोपालसिंह हाड़ा, सीताराम जाट, केसर सिंह आदि ने बताया कि बैंक से जरूरत के हिसाब से नोट नहीं मिलने से किसान, व्यापारी एवं आमजन को परेशान होना पड़ रहा है।

इधर, बैंक प्रबंधक रामस्वरूप बागरिया ने बताया कि नोटों के लिए सम्बन्धित चेस्ट ब्रांच से सम्पर्क किया जा रहा है,

लेकिन दस प्रतिशत नोट ही मिल पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।