टोंक

असुविधाओं से जूझ रहे यात्री, 44 साल बाद भी क्रमोन्नत नहीं हुआ रेलवे स्टेशन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 10:44 AM IST
44-years-later-the-railway-station-has-not-been-upgraded
बनेठा के सुरेली रेलवे स्टेशन को क्रमोन्नत के अभाव में असुविधाओं से जूझते यात्री।

बनेठा. क्षेत्र का सुरेली रेलवे स्टेशन 44 वर्ष बाद भी क्रमोन्नत नहीं होने पर सुविधाओं को तरस रहा है। सुरेली रेलवे स्टेशन ग्रामीणों की मांग पर 1976 में स्थापित किया गया था। इसके बाद रेलवे विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

इसके चलते रेलवे स्टेशन पर बना प्रतीक्षालय जमींदोज होने से यात्रियों को सर्दी, गर्मी व बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर बिजली-पानी की व्यवस्था का अभाव है।

प्लेटफार्म के अभाव में ऊपर चढ़ते-उतरते समय यात्रियों को असुविधाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। शौचालय व मूत्रालय नहीं होने पर प्रतिदिन यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ रही है।

लोग करते हैं सफर
इस स्टशेन से टोंक-सवाई माधोपुर जिले के बनेठा, सुरेली, कुण्डेर, रूपपुरा, डिढायत, चितानी, सूंथड़ा, रूपवास सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन रेल से यात्रा करते हैं।

ये ठहरती है ट्रेनें
रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजे जयुपर जाने वाली व साढ़े आठ बजे सवाईमाधोपुर, शाम 7 बजे जयपुर व साढ़े सात बजे सवाईमाधोपुर के लिए ट्रेनें ठहरती है, लेकिन यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।



समस्याओं से अवगत कराया
सुरेली रेलवे स्टेशन को क्रमोन्नत करने को लेकर सुरेली सरपंच उगन्ता जाट के नेतृत्व में धर्मेन्द्र, कान्हाराम, एस.एन. गौतम, रामेश्वर प्रजापत, निजाम खां आदि दर्जनों ग्रामीणों ने जयपुर पहुंचकर डीआरएमएस कार्यालय के अधिकारी को समस्या से अवगत कराया तथा रेलवे स्टेशन को क्रमोन्नत करने की मांग की थी।

Published on: