टोंक

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, झूलते तार छुने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी ज्वार की कडबी जली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 8:06 AM IST
a-big-accident-took-place-in-the-driver-s-senses
बंथली के जूनिया गांव में आग पर काबू पाते ग्रामीण।

बंथली. जूनिया गावं के बीचो-बीच गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी ज्वार की कड़बी से झूलते तार छुने पर आग लग गई। ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखा वाहन को गांव के बाहर ले जाकर जलती हुई कड़बी खाली कर दी। जूनिया निवासी रामसिंह लोधा अपने खेत पर रखी ज्वार की कड़बी ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर घर ला रहा था।

बैरवा मोहल्ले में जमीन की ओर झूल रहे हाइटेंशन लाइन के तारों से कड़बी छु गई ओर उसमें आग लग गई। रामसिंह ने जलती हुई कड़बी सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को गांव से बाहर खुले में ले गया।

और वहा ट्रॉली से कड़बी खाली कर दी। इस दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने टेंकर मंगवा व आस-पास के कुओं में इंजन चलाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि गावं में झूल रहे बिजली के तारों को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

कड़बी से भरी ट्रॉली जलकर राख
निवाई. विद्युत निगम की लापरवाही से झूलते तारों की वजह से हरभांवता में कड़बी से भरी ट्रॉली जलकर राख हो गई। विराट गुर्जर ने बताया कि हरभावंता निवासी दयाराम गुर्जर खेत से कड़बी भरकर अपने घर जा रहा था।

रास्ते में गांव के बीच बिजली के झूलते तार ट्रॉली मे रखी कड़बी से छू गए, जिसमें स्पार्किंग होने कड़बी में आग लग गई, जिससे चालक विद्युत आघात लगने से बाल-बाल बच गया, जिसकी सूचना के बाद भी विद्युत सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे तारों में करंट प्रवाहित होता रहा।

जिससे आग पर पानी भी नहीं डाल सकते थे, जिससे देखते ही देखते सारी कड़बी जल गई। उन्होंने बताया कि गांव में एवं आस-पास से गुजर रही हाइटेंशन 11 केवी लाइन के तार झूल रहे। नन्दलाल लांगडी, दयाराम लांगडी, शिवकरण, शिवराज, सीताराम एवं गिराज गुर्जर ने बताया कि तारों को ऊंचा नहीं करने पर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Published on: