टोंक

कार की टक्कर से सडक़ पार कर घर जा रहे बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

Child killed in car crash: सडक़ पार कर घर जा रहे बालक को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 6:28 PM IST
कार की टक्कर से सडक़ पार कर घर जा रहे बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम
कार की टक्कर से सडक़ पार कर घर जा रहे बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

रानोली कठमाणा. नाथड़ी में मंगलवार रात कार की टक्कर से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक नाथड़ी निवासी राजेन्द्र पुत्र मुकेश मीना है। वह सडक़ पार कर घर जा रहा था। तेज बजे गति से आ रही कार ने बालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नाथड़ी में बने नए थाने के समीप जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कार को तुरंत पकडऩे तथा मौके पर ही आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर जाम लगाया। घटना की सूचना पर थानाधिकारी छोटेलाल मीणा, तहसीलदार प्रियंका बडगूजर, नायब तहसीलदार अजीत बुंदेला मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। मामले को बढ़ता देख निवाई उपाधीक्षक अंजुम कायल मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया। इधर, जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। जाम खुलने के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

रोडवेज की टक्कर से महिला घायल
दूनी. जयपुर-कोटा राजमार्ग के पोल्याड़ा गांव में राजमार्ग पारकर पानी भरने जा रही महिला को देवली से जयपुर की ओर जा रही झालावाड़ा आगार की रोडवेज बस ने टक्कर मार घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को देवली अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बस को भी धांधोली मोड़ के पास रूकवाकर पकड़ लिया, लेकिन चालक-परिचालक फरार हो गए। दूनी थाना सहायक उपनिरीक्षक बालकिशन शर्मा ने बताया की घायल महिला पोल्याड़ा निवासी गुडिय़ा कंवर (40) पत्नी नन्दसिंह दरोगा है।

उन्होंने बताया की गुडिय़ा कंवर देर शाम राजमार्ग पारकर सामने वाले मकान से पीने का पानी भरने जा रही थी, इस दौरान देवली से जयपुर की ओर जा रही झालावाड़ डिपों की बस ने टक्कर मार घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला गुडिय़ा के पति नन्दसिंह की रिपोर्ट पर रोड़वेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News

Published on: