टोंक

मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़

कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मालियों के मोहल्ले स्थित देवनारायण मन्दिर पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2018, 10:04 AM IST
कलश यात्रा
मालपुरा. उपखण्ड के लावा गांव में देवनारायण भगवान व गौरा-काला भैरूं की मूर्ति स्थापना को लेकर जगजितेश्वर महादेव मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई।

मालपुरा. उपखण्ड के लावा गांव में देवनारायण भगवान व गौरा-काला भैरूं की मूर्ति स्थापना को लेकर जगजितेश्वर महादेव मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा को पण्डित रघुनन्दन शास्त्री के सान्निध्य में जिला परिषद् सदस्य आत्मज्योति गुर्जर, युवा गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष चितरंजन गुर्जर, राजाराम गुर्जर ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया।

कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मालियों के मोहल्ले स्थित देवनारायण मन्दिर पहुंची। कलशयात्रा में लोगों की भीड़ उमडी। उद्दालाल गुर्जर ने बताया कि सोमवार को पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ भगवान देवनारायण व गौरा-काला भैरूं की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।


पदारोहण दिवस पर उमड़े श्रद्धालु
निवाई . सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से रविवार को श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आचार्य सुकुमालनन्दी का आचार्य पदारोहण दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शांतिनाथ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई।

इसके पश्चात दीप प्रज्वलन व चित्रावरण महेन्द्र शाह ने किया तथा मंगलाचरण रेणू भाणजा ने भक्ति नृत्य के साथ किया। भाणजा ने बताया कि आचार्य का पादप्रक्षालन करने का सौभाग्य मुकेश कुमार मोहित कुमार को मिला। इस दौरान शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य कनकचन्द महावीर प्रसाद को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्य की संगीतमय पूजन त्रिशला महिला मंडल, णमोकार महिला मंडल, जयघोष महिला मंडल, युवा मंडल, कार्यकारिणी कमेटी की ओर से किया गया।

इस दौरान णमोकार मंत्र की पुस्तिका व आचार्य सुकुमालनन्दी वर्षायोग स्मारिका का विमोचन किया गया। इसका सौभाग्य अशोक कुमार सुशील कटारिया, चमेली देवी, सरोज देवी, विष्णु, कजोड़मल, सुरेशचंद, नवरतन टोंग्या, सुशील कुमार, पदमचन्द ने किया। दोपहर में आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन पं. सुरेश के शास्त्री के निर्देशन में किया गया।


चण्डी हवन हुआ
टोंक श्रीस्वर्ण दुर्गा कैलाशपति मन्दिर में रविवार को सत्यनारायण कथा व चण्डी हवन हुआ। मन्दिर व्यवस्थापक राजाराम गौतम ने बताया कि मोतीशंकर तिवारी ने सत्यनारायण कथा का वाचन किया। इसके बाद हवन में आहुतियां दी गई।

दी आहुतियां
लाम्बाहरिसिंह . कस्बे के बालाबेरी बालाजी मंदिर में बालाजी विकास समिति की ओर से शनिवार देर शाम को बालाजी की फूल बंगला झांकी सजाई तथा हवन कुण्ड में आहुतियों के साथ सुन्दरकाण्ड पठन किया। पुजारी कमल किशोर ने बताया कि पूजा-अर्चना झांकी सजाई गई।

Published on: