वहीं, संपत्ति के मामले में छह प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि 10 प्रत्याशियों की कुल संपत्ति 10 लाख रुपए से भी कम है। खास बात यह है कि 53 प्रत्याशियों की घोषित संपत्ति का कुल आंकड़ा 26 करोड़ 37 लाख 26 हजार रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि, इन प्रत्याशियों पर 2 करोड़ 51 लाख 32 हजार रुपए की देनदारियां भी है।