टोंक

video: जयपुर के व्यापारी का निवाई में रुपयों से भरा बैग चोरी , पुलिस में कराया मामला दर्ज

जयपुर से लोडिंग जीप में निवाई के बाजार में व्यापारियों को माल सप्लाई करने के दौरान अज्ञात लोगो ने रुपए से भरे बैगको पार करने की वारदात को अंजाम दिया  
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 8:44 AM IST
 crime
निवाई लोडिंग कार मे से बैग पार होने के बाद कार के पास खड़े चालक व खलासी।

निवाई.शहर में टोंक रोड पर स्थित चंदा टॉकीज के सामने खड़ी लोडिंग जीप से बुधवार को 70 हजार रुपयों से भरा बैग पार हो गया। जयपुर सीतापुरा स्थित राजन फूड प्रोडक्ट के प्रबंधक पुरुषोत्तम लाल गुप्ता ने बताया कि चालक संग्राम सिंह निवासी टोरडी मालपुरा एवं खलासी अजीज खान निवासी टोंक लोडिंग जीप में करीब 14 सौ किलो मूंग, मशरुम, अरहर एवं चना की दालें भर कर निवाई बाजार में सप्लाई करने आए थे।

जिनकी कीमत करीब 85 हजार रूपए है। जिसकी सप्लाई करने के बाद उन्होंने बाजार में से भुगतान लेकर टोंक रोड पर स्थित चंदा टॉकीज के सामने राजलक्ष्मी डिपार्टमेंटल पर एक कट्टा दाल का उतारने आए।

जिसके दौरान चालक संग्राम सिंह दाल का कट्टा लेकर दुकान पर गया। वापस आकर देखा तो कार में से बैग गायब मिला। जिसकी सूचना उन्होंने प्रबंधक को दूरभाष पर दी। प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर आकर घटना का अवलोकन किया।

धोखाधड़ी के मामले में एक गिरफ्तार
निवाई. स्थानीय पुलिस ने मोबाइल कंपनी के टावर लगाने के नाम पर झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में 7 वर्ष से फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रामजीलाल ने बताया कि मिश्री लाल जाट निवासी भैरूपुरा व अन्य से एडवांस रूपएं लेकर धोखाधड़ी करने के बाद दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपित जगदीश उर्फ दिशाराम पुत्र दरसुराम उर्फ दासराम निवासी थला तहसील फिलोर जिला जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले भी आरोपी बलवीर ओम प्रकाश एवं अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था।


दो ट्रक व दो ट्रेक्टर-ट्राली जप्त, चार चालकों को जेल
निवाई . स्थानीय पुलिस ने अवैधरूप से बजरी भरकर जा रहे दो ट्रक एवं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त कर के उनके चारों चालकों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करने पर उनको जेल भेजने के आदेश पारित हुए हैं।

थाना प्रभारी रामजी लाल ने बताया कि गश्त के दौरान झिलाय रोड स्थित ढाणी जुगलपुरा के समीप बोंली की ओर से आ रहे दो ट्रकों को रूकवाया। जिनमें बजरी पाए जाने पर उनकों जप्त करके ट्रक चालक मूलचंद नाथ निवासी कारोला थाना बरौनी एवं कैलाश मीणा निवासी मूंडिया को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार गुंसी के समीप बजरी भरकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। जिसके चालक हरिशंकर जाट व गणेश सैनी दोनों निवासी चाकसू को गिरफ्तार करके चारों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित हुए है।

Published on: