टोंक

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के जयपुर रोड पर डेंचवास गांव के पास गुरुवार देर रात को एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया। डिग्गी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
2 min read
Jan 04, 2020
  Denchwas on Jaipur Road
डिग्गी. जयपुर रोड पर पिकअप की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।

डिग्गी. थाना क्षेत्र के जयपुर रोड पर डेंचवास गांव के पास गुरुवार देर रात को एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया। डिग्गी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जानकारी अनुसार सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के भाटेड़ निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र किशनलाल धानका बाइक से जयपुर रोड पर अपने गांव जा रहा था।

इस दौरान सामने तेज गति से आ रही पिकअप की टक्कर से विक्रम गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डिग्गी पुलिस के दीवान रामधन, हैड कांस्टेबल हनुमान मीणा मौके पर पहुंचे तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डिग्गी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा। इधर, मृतक के पिता की ओर से पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

read more : भरनी राजीव गांधी सेवा केन्द्र से लाखों की चोरी
इंजन फटने से किसान की मौत
अलीगढ़. क्षेत्र के खोहल्या गांव में शुक्रवार शाम को खेत में सिंचाई करते समय इंजन फटने से एक किसान की मौके पर मौत हो गई। जानकारी अनुसार बनेठा थाना क्षेत्र के खोहल्या गांव में शुक्रवार को सिंचाई करते समय इंजन का पहिया खुलने से इंजन में विस्फोट होने पर किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक किसान खोहल्या गांव निवासी जगराम (68) पुत्र श्योजीलाल मीणा है। सूचना मिलने पर बनेठा थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद मीणा खोहल्या गांव पहुंचे। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

दूनी. पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गश्त के दौरान गांधीग्राम गांव के पास एक जने से चार दर्जन से अधिक देशी शराब के पव्वे जब्त किए है। थानाप्रभारी बाबूलाल टेपण ने बताया कि आरोपी गांधीग्राम निवासी भंवरलाल है। उन्होंने बताया कि दूनी-गांधीग्राम मार्ग पर गश्त के दौरान मिली सूचना पर पैदल जा रहे भंवरलाल को रोककर जांच की तो उसके पास प्लास्टिक कट्टे में ५६ देशी शराब के पव्वे मिले।

Published on:
04 Jan 2020 09:39 am