12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tonk Murder: पड़ोसी महिला ही निकली गुनाहगार; शव के टुकड़े करके लूटे थे 8 लाख के आभूषण

Tonk Crime News: टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र के लवादर गांव में वृद्धा की नृशंस हत्या के बहुचर्चित हत्या का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में लवादर निवासी रसाल देवी (58) पत्नी आत्माराम वैष्णव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा लूटे गए चांदी के कड़े भी बरामद कर लिए हैं।
2 min read
Google source verification

टोंक

•

image

Kamal Mishra

•

Jun 17, 2026

tonk Murder

Tonk Murder: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला (फोटो-पत्रिका)

टोंक। जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र के लवादर गांव में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है। जिस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था, उसकी परतें अब खुल चुकी हैं और चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। वृद्धा की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसकी ही 58 वर्षीय पड़ोसी महिला रसाल देवी ने की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े करके 8 लाख के गहने लूट लिए थे।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने बताया कि 11-12 जून की रात ग्राम लवादर में ग्राम पंचायत के पीछे कचरा डालने वाले स्थान पर एक महिला का शव मिला था। शव कई टुकड़ों में था और जंगली जानवरों द्वारा नोचने के कारण स्थिति बेहद भयावह हो गई थी। दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में डोर-टू-डोर सर्च के जरिए शव की पहचान हरबाई पत्नी केसरा गुर्जर के रूप में हुई।

शरीर से हाथ-पैर गायब थे

शुरुआती जांच में यह मामला लूट और हत्या का जटिल ब्लाइंड केस बन गया था, क्योंकि मृतका के शरीर से हाथ-पैर गायब थे और उसके करीब 8 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं मिले थे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने भी प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।

25 लाख का कर्ज चुकाने के लिए हत्या

टोंक पुलिस की गहन जांच में धीरे-धीरे शक की सुई पड़ोस में रहने वाली रसाल देवी (58) पत्नी आत्माराम वैष्णव पर गई। पूछताछ में सामने आया कि वह आर्थिक तंगी और भारी कर्ज में डूबी हुई थी। उस पर लगभग 25 लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने यह खौफनाक साजिश रची।

चाय पीने के बहाने घर पर बुलाई

जांच के अनुसार, रसाल देवी ने हरबाई को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और मौका पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने वृद्धा के हाथों और पैरों में पहने चांदी के कड़े लूट लिए और शव को ठिकाने लगाने के लिए टुकड़ों में काटकर कचरा क्षेत्र में फेंक दिया।

यह वीडियो भी देखें :

महिला के पास से कड़े बरामद

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी तथा लूटे गए चांदी के कड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। इस खुलासे के बाद गांव में सनसनी और आक्रोश का माहौल है, क्योंकि पड़ोसी पर भरोसा कर बैठी वृद्धा की जिंदगी इस तरह खत्म कर दी गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल था या आरोपी ने अकेले ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

टोंक

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग