नई दिल्ली

अजमीढ़ जयन्ती पर शोभायात्रा में गूंजे जयकारे

टोंक. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से अजमीढ़ जयन्ती समारोह को लेकर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक रमेशचंद सोनी ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 9 बजे सुभाष बाजार स्थित गंगामाता मन्दिर से रवाना होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2016, 8:33 PM IST
tonk
टोंक में शनिवार को अजमीढ़ जयन्ती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।

टोंक. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से अजमीढ़ जयन्ती समारोह को लेकर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम संयोजक रमेशचंद सोनी ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 9 बजे सुभाष बाजार स्थित गंगामाता मन्दिर से रवाना होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर महोत्सव में हिस्सा लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष छीतरमल सोनी, गोविन्द जडिया, रामगोपाल, रामबाबू, गोपाल सोनी, राधेश्याम सोनी, गोरव सोनी, गोविन्द सोनी, प्रदीप सोनी, श्याम सोनी, सीताराम सोनी, गिर्राज सोनी आदि मौजूद थे।

पीपलू @ पत्रिका. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से शनिवार को अजमीढ़ जयंती पर तहसील स्तरीय समारोह की शुरुआत कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ हुई।

इसमें अजमीढ़ भगवान की झांकी के साथ पुरुष हाथों में ध्वज पताका तथा महिलाएं कलश लिए चल रही थी।

ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद आयोजित सभा में मुख्य अतिथि सत्यनारायण ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही विकास सम्भव है।

समाज हमेशा अजमीढ़ देव का ऋणी रहेगा। उन्होंने ऐसी विद्या प्रदान की, जिससे उनके वंशज कुशलपूर्वक सामाजिक-पारिवारिक जीवनयापन कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि जगदीश नारायण बबेलिया ने कहा कि अजमीढ़ भगवान को आभूषण बनाने का शौक था।

इसे समाज के युवा अपने व्यवसाय के रूप में लेकर नई सोच के साथ कार्य करें तो आगे बढ़ सकते हैं।

तहसील अध्यक्ष रूपनारायण सोनी, पंच देवीनारायण सोनी, खेमराज सोनी, राधेश्याम, सत्यनारायण, महेश, दिनेश आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया।

भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु

लाम्बाहरिसिंह @ पत्रिका. मोरला रोड स्थित केशव वाटिका पर श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से अजमीढ़ जयंती मनाई गई।

इसमें भगवान अजमीढ़ की फूल बंगला झांकी सजाकर समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। गायक उमेश सोनी, बंटी सोनी, ओम प्रकाश सोनी की ओर से राम-कृष्ण के भजनों की दी गई प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे।

संगीतमय महाआरती कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान समाज अध्यक्ष सम्पत मांड़ण, समाज संरक्षक रामस्वरूप तुणगर, भंवरलाल मांड़ण आदि उपस्थित थे।

Published on: