टोंक

सांसद की मौजूदगी में विधायक रैगर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, मण्ड़ल अध्यक्ष में कहा विधायक अटकाते है विकास कार्यों मे रोड़ा

विधायक रैगर ने उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके सम्मान पर ठेस पहुंचने पर क्षमा मांगी।  
2 min read
May 28, 2018
Organizational meeting
निवाई में आयोजित भाजपा के मण्डलों की बैठक में सम्बोधित करते सांसद।

निवाई. झिलाय रोड स्थित गोविन्द पैलेस में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन मंडलों की सामुहिक संगठनात्मक बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने विधायक की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जाहिर की। बैठक में भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रामअवतार घाटी, पार्षद रतनदीप गुर्जर, रमेश सोनी, इशाक मुगल, उप प्रधान शंकरलाल शर्मा एवं हनुमान गुर्जर ने विधायक हीरालाल रैगर पर भ्रष्टाचार को आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यो में रूकावट पैदा करते हैं।

तबादलों में भी कार्यकर्ताओं के कार्य नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। उधर, विधायक रैगर ने उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके सम्मान पर ठेस पहुंचने पर क्षमा मांगी। बैठक में सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि कार्यकर्ता छोटी-छोटी बातो को ध्यान में नहीं ले। भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। इसमें कोई कमी रह जाती है, तो उसे बताएं। उन्हें गम्भीरता नहीं लें।

जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। जिला प्रभारी सुरेश टॉक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकताओं का पार्टी में सम्मान मिले, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनावों को लेकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावों में इन चुनावों से भी ज्यादा सीटें भाजपा की आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों। विधायक रैगर ने कहा कि भाजपा ने देश के चहुंमुखी विकास किया है।

उन्होंने बताया कि निवाई विधानसभा क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य हुए हंै। सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इसको मजबूत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा ने निर्धन व मजदूरों के लिए कई योजनाएं लागू की है। नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण सहित कई योजनाए लागू की हैं।

इससे देश में महिलाओं एवं बेटियों को सम्मान मिला है। इस दौरान जिला मंत्री महावीर पण्डित, पार्षद रतनदीप गुर्जर, जिला भाजयुमो शहर अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजपा नेता गणेशसिंह राजावत, शहर महामंत्री मनोज पाटनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, देहात अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, किसान नेता केदार बेनीवाल, सुरज्ञानसिंह खाटरा, पूर्व महामंत्री हेमराज स्वर्णकार, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण जांगिड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष लादूलाल बैरवा, पूर्व सरपंच सांवरिया सोनी, पंकज झिराना, सरपंच कमलेश चावला, एडवोकेट रमेश शर्मा, मदन लाल, सत्यनारायण जायसवाल, अशोक शर्मा, शंकरलाल मीणा, मुरलीधर मीणा, सवाईभोज गुर्जर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इशाक मुगल, नवाब अली, डीआर ममता चौधरी, श्याम टोडवाल, रमेश यादव, कमलेश किराड़ एवं केदार जायसवाल मौजूद थेे।

भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। कार्यकर्ताओं की ट्रांसफर आदि से सम्बन्धित नाराजगी है। जो लिस्ट आने पर दूर हो जाएगी।
हीरालाल रैगर, विधायक

उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
गणेश माहुर, भाजपा जिलाध्यक्ष

Published on:
28 May 2018 07:29 am