टोंक

फूलों से किया बालाजी का श्रृंगार, अन्नकूट का लगाया भोग

बालाजी मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी की मनमोहक फूलबंगला झांकी सजाई गई।    
2 min read
Oct 29, 2017
अन्नकूट महोत्सव
टोंक. औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीआंतरिया के बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।


टोंक. औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीआंतरिया के बालाजी मंदिर में शनिवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। पुजारी हरिराम ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव पर मंदिर में सुन्दरकाण्ड के पठन किए गए। इस मौके पर बालाजी के फूलों की झांकी सजाई गई। शाम को श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान एडवोकेट रामपाल शर्मा, भगवान दास कुमावत, रामविलास चौधरी, राजेश कुमार, कैलाश चन्द, सुरेश कुमार, पवन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

मालपुरा. जनता कॉलोनी स्थित थानेश्वर महादेव मन्दिर में शनिवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। पं. मदनमोहन शर्मा के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ अन्नकूट की प्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। आशीष डालमिया सहित श्रद्धालुओं ने थानेश्वर महादेव की झांकी सजाई।

दोपहर में महिला मण्डल की गजराज देवी डालमिया, गीता विजय, विद्या वर्मा, पार्वती देवी सहित कई महिलाओं की ओर से सत्संग में भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। वहीं पुरानी तहसील स्थित श्रीघाणा के बालाजी विकास समिति की ओर से श्रीघाणा के बालाजी मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी की मनमोहक फूलबंगला झांकी सजाई गई।


गौ-सेवार्थ राशि भेंट की
रोटरी क्लब मालपुरा सिटी की ओर से शुक्रवार रात सदरपुरा रोड स्थित श्रीगोपाल गौशाला में आयोजित अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष अरूण काबरा के नेतृत्व में गौ-सेवा सहायतार्थ क्लब की ओर से 11 से 19 सितम्बर तक कराई गई राम कथा में संग्रहित राशि समिति के चैनराज सिंघी को भेंट की।

रोटरी अध्यक्ष अरूण काबरा ने कहा कि क्लब का ध्येय मानव सेवा के साथ मूक पशुओं की सेवा करना भी है। इसके चलते क्लब की ओर से रामकथा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिली भेंट राशि को गौ-सेवा के लिए भेंट किया जा रहा है।

इस दौरान क्लब के सीताराम वैष्णव, रामबाबू विजय, सुनील परतानी, अमित विजय, प्रद्युम्न धुत सहित रामकथा समिति के रामबाबू परतानी, शेरसिंह राजावत, महेश माहेश्वरी, रामदास बाहेती मौजूद थे।

टोंक में श्री आंतरिया के बालाजी मंदिर में सजाई गई बालाजी की झांकी।

Published on:
29 Oct 2017 04:07 pm