टोंक

धर्म के मार्ग पर चलने से आत्मिक सुख की प्राप्ति : मुनि वैराग्य सागर

देवली. महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि संसार के दुखों से निकालकर आत्मसुख में पहुंचाने वाले मार्ग को धर्म कहते हैं। श्रावक धर्म के…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 3:47 PM IST
Muni Veragya Sagar - Deoli

देवली. महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि संसार के दुखों से निकालकर आत्मसुख में पहुंचाने वाले मार्ग को धर्म कहते हैं। श्रावक धर्म के मार्ग पर चलकर अपने आत्मिक सुख की ओर अग्रसर होता है। सुख की प्राप्ति के लिए अंतरंग के परिणामों को संभालना आवश्यक है। परिणामों में कषाय होने पर व्यक्ति के मन, वचन और काया भी प्रभावित होते हैं।

मुनि ने कहा कि जैनागम में कषाय से उत्पन्न आत्मा के परिणामों को लेश्या कहा गया है। लेश्या के भावों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। शुभ लेश्याएं आत्मिक सुख की प्राप्ति का माध्यम बनती हैं, जबकि अशुभ लेश्याएं व्यक्ति को सांसारिक परिभ्रमण कराते हुए नरक आदि दुर्गति की ओर ले जाने वाली होती हैं।

आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देना जरूरी

मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो कार्य अवश्य करने योग्य हैं, वे आवश्यक कार्य कहलाते हैं। वर्तमान में व्यक्ति आवश्यक कार्यों को छोड़कर अनावश्यक कार्यों में लगा रहता है। जीवन में प्राथमिकता तय नहीं होने से उसे कभी वास्तविक सफलता नहीं मिल सकती।उन्होंने कहा कि कौन सा कार्य कब करना अनिवार्य है और कौन सा नहीं, इसका ज्ञान होना जरूरी है। इस ज्ञान के बिना सफलता मिलना कठिन है। भगवान ने श्रावकों के लिए छह आवश्यक बताए हैं। वहीं उपाध्याय, साधु और परमेष्ठी के लिए भी छह आवश्यक बताए गए हैं।महाराज ने कहा कि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने वाला व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहता है। आवश्यक कार्य को सही समय पर करने वाला व्यक्ति परेशान नहीं होता और समय पर सफलता प्राप्त कर आनंद की अनुभूति करता है। - देवली.मुनि के समक्ष गुरुभक्ति करते श्रावक-श्राविकाएं।

Updated on:
28 Nov 2026, 3:47 PM IST
Published on: