घटना के दौरान महिला के गले में कपड़ा लिपटा होने के कारण उसकी जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, राजमहल निवासी मोतियां देवी रैगर (65) पत्नी मथुरा लाल शुक्रवार को खेत में खरपतवार हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक वन्य जीव ने उस पर हमला कर दिया, जिससे महिला दूर जा गिरी। हमले में उसके चेहरे पर दांतों के घाव हो गए। महिला ने बताया कि घटना के समय वन्य जीव ने अचानक गर्दन पर वार किया, लेकिन गले में कपड़ा लिपटा होने से हमले का असर कम हुआ और उसकी जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीण घायल महिला को राजमहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।