28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / न दहेज, न दिखावा, न पहरावणी… बेटे-बेटी का विवाह कर पेश की मिसाल

न दहेज, न दिखावा, न पहरावणी… बेटे-बेटी का विवाह कर पेश की मिसाल

बिना दहेज के दो भाई-बहनों का विवाह, फतेहगंज-परास्या गांव के सत्यनारायण ने समाज को दिया सादगी का संदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 3:40 PM IST

न दहेज, न दिखावा, न पहरावणी... बेटे-बेटी का विवाह कर पेश की मिसाल

बनेठा। क्षेत्र के फतेहगंज-परास्या गांव में एक परिवार ने दहेज मुक्त और सादगीपूर्ण विवाह कर समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की है। गांव निवासी सत्यनारायण मीणा ने अपने पुत्र और पुत्री का विवाह बिना दहेज, दिखावे और फिजूलखर्ची के संपन्न करवाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण मीणा के पुत्र रामनरेश का विवाह आडा डूंगर, तहसील सपोटरा निवासी सीताराम मीणा की पुत्री विजयबाई के साथ तथा पुत्री शिमला (वरिष्ठ अध्यापिका) का विवाह रानीपुरा निवासी रामबिलास मीणा के पुत्र मेघराज के साथ हुआ। दोनों जोड़ों का विवाह संत रामपाल महाराज के सान्निध्य में सतलोक आश्रम सोजत (जिला पाली) में आयोजित दिव्य धर्म यज्ञ के दौरान संपन्न हुआ। इस समागम में आध्यात्मिक जागरण, रक्तदान और कुरीति उन्मूलन के संदेश के साथ कुल 55 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह कराया गया।

न डीजे, न पहरावणी, केवल एक जोड़ी कपड़ों में विवाह

आयोजन में सभी देवी-देवताओं की 17 मिनट की स्तुति (रमेणी) के माध्यम से विवाह की रस्में पूरी की गईं। विवाह में न दहेज लिया गया और न दिया गया। पहरावणी, डीजे, नाच-गान सहित सामाजिक आडंबरों से भी दूरी रखी गई। वर-वधू ने मात्र एक जोड़ी साधारण कपड़ों में विवाह कर आजीवन सदाचारी जीवन जीने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से संदेश दिया गया कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, इसे व्यापार नहीं बनाना चाहिए।

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव से दो बसों में सवार होकर ग्रामीण सतलोक आश्रम सोजत पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने शुद्ध देशी घी से बने लड्डू, जलेबी सहित अन्य सात्विक पकवानों का आनंद लिया। आश्रम की स्वच्छता, अनुशासन, समानता और निस्वार्थ सेवा भाव को देखकर ग्रामीण अभिभूत नजर आए। उन्होंने इस पहल को सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय बताया।