टोंक

बीसलपुर बांध से आई अपडेट, गंदे पानी की हो रही आपूर्ति, पीले रंग का आ रहा पीने का पानी

Dirty Drinking Water Supply: फिल्टर प्लांट पर लगे नल गंदला व पीले रंग के पानी आ रहा। सबंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 9:55 AM IST
Feature image

Bisalpur Dam News: बीसलपुर बांध से जिले के लाखों लोगों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए फिल्टर प्लांट से गंदले पानी की आपूर्ति से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

कस्बे के देवली सड़क मार्ग पर बने बीसलपुर -टोंक-उनियारा पेयजल परियोजना के फिल्टर प्लांट के कार्मिकों की अनदेखी के चलते इन दिनों गंदला पानी आपूर्ति करने का मामला सामने आया है। यहां लगे नल पर से लोगों ने पीने के लिए भरा गया पानी पीले रंग में गंदला आने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

ग्रामीण कृष्ण गोपाल पाराशर, जगदीश प्रसाद, किशन कुमार, आदि ने बताया कि फिल्टर प्लांट पर लगे नल गंदला व पीले रंग के पानी आ रहा। सबंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बीसलपुर टोंक उनियारा पेयजल परियोजना के फिल्टर प्लांट पर भले ही पानी को फिल्टर करने के नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर पानी को फिल्टर करने के दौरान फिटकरी, क्लोरिन, बजरी, पत्थर गिट्टी आदि पौराणिक प्रक्रिया भी अपनाई जाती है । ऐसे में यहां लगे कार्मिकों की ओर से इनके इस्तेमाल में बरती जाने वाली अनदेखी के कारण पानी गंदला आ रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में शुद्ध जलापूर्ति से जुड़े टोंक,देवली, उनियारा, दूनी शहर व इनसे जुड़े दूसरे चरण के कुल 436 गांव व ढाणियों का भविष्य अंधकारमय माना जा रहा है।

Updated on:
30 Apr 2025, 9:55 AM IST
Published on: