29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bisalpur Dam: बीसलपुर थर्ड फेज में 4 साल की देरी, काम पूरा होने पर इस जिले को मिलेगा ज्यादा पानी

बीसलपुर परियोजना के थर्ड फेज को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बावजूद चार साल से परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। फिलहाल सारा कामकाज कागजों में ही चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 6 Apr 2025, 1:11 PM IST

Bisalpur-dam

अजमेर। अजमेर के लिए बीसलपुर परियोजना के थर्ड फेज को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बावजूद चार साल से परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। फिलहाल सारा कामकाज कागजों में ही चल रहा है। वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद विभाग कार्यादेश जारी करेगा।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन पैकेज के प्रोजेक्ट में बीसलपुर डेम के नजदीक इंटेक वैल बनाना, बीसलपुर से केकड़ी तथा केकड़ी से नसीराबाद तक लाइन डालने का काम होगा। परियोजना पर करीब 732 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

चार साल पहले मिली थी मंजूरी

राज्य स्तरीय समन्वय समिति ने 2 जुलाई 2021 को अजमेर के लिए बीसलपुर तीसरे चरण की परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद कई तकनीकी पेंच आते रहे। जल जीवन मिशन की अवधि 2028 तक बढ़ाने की औपचारिक सूचना नहीं मिली। बीसलपुर में अजमेर क्षेत्र के चिन्हीकरण का कार्य करने में भी विलंब होने से तकनीकी स्वीकृति अटक गई।

अजमेर में 2028 तक पानी की उम्मीद

कार्यादेश जारी होने के बाद योजना को 30 माह की अवधि में पूरा करना है। कार्यादेश के बाद सब कुछ ठीक चलने पर अजमेर जिले को बीसलपुर के थर्ड फेज का पानी 2028 से मिलने लगेगा। इसमें जेजेएम कनेक्शन में भी जलापूर्ति की जाएगी।

तीन पैकेज में होगा कार्य

पैकेज -1

बीसलपुर बांध के निकट 1000 एमएलडी का कॉमन इंटेक वैल (पंपिंग स्टेशन) बनेगा। बीसलपुर में इसी हिस्से से अनट्रीटेड वाटर लिफ्ट करेंगे। इसे सिंचाई विभाग बनाएगा। लागत- 28. 25 करोड़।

पैकेज - 2

बीसलपुर बांध से केकड़ी तक 42 किमी जरुरत अनुसार 1600 से 1800 एमएम तक स्टील लाइन डलेगी। निविदा राशि- 286 करोड़ रुपए।

पैकेज -3

केेकड़ी से नसीराबाद तक 40 किमी लंबी जरुरत अनुसार 1600 से 1800 एमएम तक स्टील लाइन डलेगी। निविदा राशि- 417 करोड़ रुपए।

आंकडों में काम

5 लाख लोग योजना शुरू होने के बाद लाभान्वित होंगे।
2053 तक पेयजल की जरूरत पूरी होगी।
5 टीएमसी पानी बीसलपुर बांध में अजमेर के लिए रिजर्व।
2026 तक ढाई साल में पूरी होनी है योजना।
732 करोड़ कुल लागत।

इनका कहना है

कई तकनीकी कार्यों के चलते प्रक्रिया थम गई थी। बीसलपुर में इंटेक वैल एलोकेशन के लिए भी स्थान चिन्हित करने में समय लगा। फिनेंशियल अप्रूवल का इंतजार है। इसके बाद कार्यादेश दिया जाएगा।

गाेपेश गर्ग, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (परियोजना),जलदाय विभाग।