टोंक

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध छलकने की खुशी में राजस्थान में यहां जश्न, जानें कैसे मना रहे ‘गांव बहार’ उत्सव?

Bisalpur Dam updates : इससे पहले 'गांव बहार' उत्सव 2022 में बीसलपुर बांध छलकने के दौरान मनाया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 1:25 PM IST

Tonk News : जयपुर, अजमेर व टोंक जिले की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के इस बार सातवीं बार पूर्ण जलभराव होकर छलकने के साथ ही जिले में इस बार फिर से किसानों को सिंचाई का पानी मिलने की खुशी छाई हुई है। ऐसे में टोंक जिले के राजमहल कस्बे में लोग आज 'गांव बहार' नामक उत्सव मना रहे हैं जिसमें जिले के साथ ही कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, अजमेर, सवाईमाधोपुर जिलों से आज हजारों लोगों की भीड़ राजमहल में जुटेगी।

इससे पहले ये उत्सव 2022 में बांध छलकने के दौरान मनाया गया था। उत्सव को लेकर रविवार रात को अलगोजों व ढोलक की थाप की धुन पर जागरण व तेजाजी की बिंदोरी निकाली गई जो गांव के मुख्य बाजार होते हुए गांव के सभी मुख्य मंदिरों तक गई।

वहीं अलसुबह छतरी चौराहे पर पहुंची जहां पर सभी पशु पालकों ने अपने पशुओं को तेजाजी की चिराग के नीचे से निकाला। किसानों का मानना है कि ऐसा करने से उनके पशुओं को किसी प्रकार की कोई बीमारी नही होगी।

आज सोमवार को गांव के हर घर में चूरमा बाटी बनाकर भगवान को भोग लगाया जाएगा। वहीं इस उत्सव में यहां लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ ही परिचितों को भी बुलाते हैं। सोमवार शाम को गांव से मेले का आयोजन होगा जिसमें हजारों महिलाओं और पुरूषों की भीड़ एकत्र होगी।

Updated on:
16 Sep 2024, 1:25 PM IST
Published on: