टोंक

video: बीसलपुर से हो रही जलापूर्ति हो सकती है बाधित, फिल्टर प्लांट कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Nov 02, 2018
राजमहल फिल्टर प्लांट के मुख्य दरवाजे पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते श्रमिक।

राजमहल. राजस्थान संयुक्त कर्मचारी व मजदूर संघ की शाखा अजमेर के बैनर तले गुरुवार को श्रमिकों ने बीसलपुर-टोंक-उनियारा पेयजल परियोजना के राजमहल फिल्टर प्लांट पर अपनी मांगों को लेकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। वहीं अपनी मांगों को लेकर लार्सन एण्ड ट्रबो कम्पनी के विरोध में नारेबाजी भी की गई। .

एक घंटे तक प्रदर्शन करने बाद सभी श्रमिक तीन घंटे तक काम छोडकऱ प्लांट के अंदर बने मुख्य सडक़ मार्ग पर डटे रह रहे। इससे पेयजल व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ा। संघ के अजमेर संम्भाग के अध्यक्ष सीता राम वैष्णव ने बताया कि पेयजल परियोजना के रखरखाव व मरम्मत का कार्य एलएण्डटी कम्पनी के अधीन है।

कम्पनी ने अपना कार्य मार्क आऊट सोर्सिंग कम्पनी, एफ टेक कम्पनी, एस एन इन्टरप्राइजेज व बालाजी सिक्योरिटी कम्पनियों को सांैप रखा है। इसमेंदर्जनों श्रमिक व निजी गार्ड कार्य करते हंै, जिन्हे श्रम विभाग के नियमानुसार दीपावली बोनस, आठ घंटे से अधिक ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश का अभाव, वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं करना, पीएफ कटौती नहीं करना आदि कई मांगें है।

इसके लिए श्रमिकों ने कई बार कम्पनी के अधिकारियों को लिखित व मौखिक में अवगत भी करवाया गया, लेकिन पिछले एक वर्ष से कोई नहीं की गई है। अगर आगामी 5 नवम्बर तक श्रमिकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी श्रमिक फिल्टर प्लांट के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

इसकी जिम्मेदारी कम्पनी की होगी। गौरतलब है कि प्लांट के श्रमिकों की ओर से अगर अनिश्चित कालीन धरने की शुरुआत होती है तो जिले के दर्जनों गांव व कस्बों की जलापूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शन के दौरान खेमराज माली, नवल किशोर, कैलाश चन्द शर्मा, दुर्गा लाल कटारिया, विजय सिंह कटारिया मौजूद थे।

सूरजपुरा के श्रमिक भी देंगे साथ
राजमहल स्थित पेयजल परियोजना के फिल्टर प्लांट पर प्रदर्शन के दौरान मौजूद सूरजपुरा फिल्टर प्लांट के श्रमिक संघ के अध्यक्ष खेमराज माली ने बताया कि मजदूरों की मांगे जायज हैं। 5 नवम्बर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जयपुर व अजमेर के सूरजपुरा फिल्टर प्लांट के श्रमिक भी राजमहल के श्रमिकों का आंदोलन में बराबर साथ देंगे।

जलापूर्ति में गड़बड़ी पर करेंगे कार्रवाई
श्रमिकों की काफी जायज मांगों पर पूर्व में ही कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं कुछ मांगों पर एलएण्डटी कम्पनी के इंजीनियरों से चर्चा की जा रही है। वहीं श्रमिकों की ओर से अगर पेयजल व्यवस्था में गड़बड़ी की जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बी.एल. सामरिया, अधिशासी अभियंता, बीसलपुर-टोंक-उनियारा पेयजल परियोजना टोंक।

मांंगों पर चर्चा करेंगे
पूर्व में ही कम्पनी की ओर से श्रमिकों को श्रम विभाग के तहत सभी लाभ दिए जा रहे हंै। वहीं कुछ मांगों के लिए अन्य छोटी कम्पनियों के ठेकेदारों को बुलाकर चर्चा की जाएगी। इसमें श्रमिक भी शामिल होंगे।
शादाब खान, मैनेजर, राजमहल फिल्टर प्लांट, एलएण्डटी कम्पनी।

ये भी पढ़ें

TONK @ PHOTO: भाजयुमो कमल सन्देश मोटरसाइकिल वाहन रैली…देखे तस्वीरें
Published on:
02 Nov 2018 07:27 am
Also Read
View All