टोंक

Rajasthan Politics : राजस्थान के टोंक में ‘गरजे’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जानें भाषण की 10 बड़ी बातें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टोंक में 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन और 2 का शिलान्यास करते हुए राजस्थान के कार्यकर्ताओं को 'दाल-बाटी चूरमा' की यादों से लेकर 2047 के संकल्प तक जोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2026, 3:19 PM IST
Nitin Nabin Rajasthan Visit
Nitin Nabin Rajasthan Visit

राजस्थान के टोंक में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक शक्ति का बड़ा प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर प्रदेश के 7 जिला कार्यालयों का उद्घाटन और 2 कार्यालयों का शिलान्यास किया। इस दौरान टोंक के मंच से नितिन नवीन ने न केवल राजस्थानी संस्कृति और 'दाल-बाटी चूरमा' के साथ अपना पुराना रिश्ता साझा किया, बल्कि कार्यकर्ताओं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को 'सबसे लोकप्रिय' पार्टी बनाने का लक्ष्य भी दिया।

उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा का सफर दो सांसदों से शुरू हुआ था, लेकिन अब हमें 2047 के विकसित भारत का नेतृत्व करना है।

'कार्यालय ईंट-बालू नहीं, संकल्प का केंद्र'

नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कार्यालयों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये स्थान केवल प्रशासनिक कामकाज के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय वह स्थान है जहाँ से संकल्प की भावना जन्म लेती है। यह ईंट और बालू का केंद्र नहीं, बल्कि हमारे विचारों को मजबूत करने का स्थान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत हमारे कार्यकर्ताओं का परिश्रम है, जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर पार्टी को इस मुकाम तक पहुँचाया है।

पश्चिम बंगाल पर बड़ी भविष्यवाणी: '4 मई को होगा उदय"

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टोंक के मंच से देश की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अंग से कलिंग तक भाजपा का शासन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कुशासन से जनता ऊब चुकी है। जिस तरह कार्यकर्ता सड़कों पर हैं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि 4 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

भजनलाल सरकार और सोलर राजस्थान की तारीफ

राजस्थान के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नीतियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय राजस्थान अंधेरे और बिजली संकट से जूझता था, लेकिन आज राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने ERCP जैसी महत्वपूर्ण योजना का जिक्र करते हुए इसे प्रदेश की भाग्यरेखा बदलने वाला कदम बताया।

नितिन नवीन के संबोधन की 10 बड़ी बातें:

भाजपा को केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं, बल्कि सबसे लोकप्रिय पार्टी बनाना है।

कार्यालय ईंट-बालू का ढेर नहीं, हमारे संकल्प और ध्येय का केंद्र होता है।

4 मई को पश्चिम बंगाल में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश को बिजली संकट से मुक्त कर सोलर हब बनाया।

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत पार्टी कार्यालय नहीं, बल्कि कार्यकर्ता हैं।

2047 का विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को अब पार्टी का सफर आगे बढ़ाना होगा।

कार्यालय निर्माण से हमारे अंदर कार्य पद्धति और अनुशासन की भावना आती है।

राजस्थान से मेरा नाता पुराना है, दाल-बाटी चूरमा और राजस्थानी सूरमा के नारों ने हमें गढ़ा है।

दो सांसदों वाली पार्टी से विश्व की नंबर वन पार्टी बनने का सफर कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ का परिणाम है।

Updated on:
27 Apr 2026, 3:19 PM IST
Published on: