चारदीवारी निर्माण से हुआ रास्ता अवरुद्ध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मालपुरा. बागवालों की ढाणी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसीलदार सुभाष गोयल को ज्ञापन सौंपकर दूध डेयरी के लिए आवंटित की गई भूमि पर निर्माण से आम रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2017, 12:25 PM IST
tonk
मालपुरा. ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दूध डेयरी के लिए आवंटित की गई भूमि पर निर्माण से आम रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की।

मालपुरा. बागवालों की ढाणी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसीलदार सुभाष गोयल को ज्ञापन सौंपकर दूध डेयरी के लिए आवंटित की गई भूमि पर निर्माण से आम रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत की। प्रेमप्रकाश सैनी, नन्दकिशोर सैनी, मनोज कुमार, मनीष कुमार, रोशनलाल, रमेश सैनी ने बताया कि घाणा के बालाजी के पास दूध डेयरी के प्लांट के लिए सरकार की ओर से भूमि आवंटित की गई है।

इस पर चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते बागवालों की ढाणी में जाने का रास्ता बंद होने की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में 50 फीट का रास्ता छोडऩे की मांग की गई है। इस पर तहसीलदार ने हल्का पटवारी व गिरदावर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

समस्याओं पर की चर्चा

निवाई . सिकोईडिकोन संस्था की ओर से पंचायत झिलाय में महिला जागरुकता मंच की बैठक सरपंच भंवरलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ता राजेश विजय. केदारमल बैरवा, रजिउददीन अमजद आदि ने पंचायत स्तर की समस्याओं, अन्य मुद्दों के समाधान के लिए रणनीति तैयार की।

Published on: