
टोंक. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी यूसुफपुरा चराई की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय यूसुफपुरा चराई में किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शौकतअली अंसारी ने बताया कि छात्रावास की 122 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल टीम ने छात्राओं को नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद इरशाद, डॉ. सफान, डॉ. खतीब अहमद खान, डॉ. हिना जफर, डॉ. आशु गुर्जर, डॉ. राशिद तथा डॉ. साहिद हसन ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर स्वास्थ्य जानकारियां दी। छात्रावास के प्रधानाचार्य कल्लूराम मीना ने टीम का स्वागत किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी यूसुफपुरा चराई में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. शौकतअली अंसारी ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियां दी गई।
साथ ही चिकित्सकों व कार्मिकों को इस दिवस का महत्व बताया। सेंट जोजफ पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें विद्यार्थियों की बोर्ड डेकोरेशन तथा अध्यापक व छात्रों की वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें अध्यापकों की टीम विजेता रही। इस दौरान निदेशक गोरधन हिरोनी व प्राचार्य हुमा खान ने स्वास्थ्य का महत्व बताया। सेंट सोल्जर शिक्षा समिति की ओर से संचालित महर्षिदयानंद सरस्वती नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चार्टस एण्ड पोस्टर्स प्रतियोगिता हुई।
इसमें बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य व बीमारियों से बचाव के लिए पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किए। इससे पहले संस्था निदेशक बाबूलाल शर्मा, प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल, प्राचार्यसुधीर पारीक, सीमा सांखला, व्याख्याता मंजूर रजा आदि ने विचार व्यक्त किए। विवेकानन्द पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। संस्थापक सचिव रमेश काला ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य दिवस की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य के बारे में बताया। इस दौरान निदेशक विवेक काला, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व रामनारायण बैरवा ने भी विचार व्यक्त किए।
सेवा से जुड़ा है नर्सिंग कार्य
देवली . विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शनिवार को रामीदेवी नर्सिंग संस्थान में कोर्स से जुड़े नए विद्यार्थियों को स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि उद्यमी व इंजीनियर नवल मंगल थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों कॅरियर में नर्सिंग का क्षेत्र मानव सेवा से जुड़ा है। इसमें आने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को ईमानदारी व एकाग्रता से अध्ययन कर दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। तभी जाकर एक सच्चे नर्सिंगकर्मी होने का उद्देश्य पूरा होगा। संस्थान निदेशक डॉ. महेश जिन्दल ने कहा कि नर्सिंग मानव सेवा से जुड़ा कार्य है।
इस क्षेत्र में आने वाले विद्यार्थियों को रोगियों की सेवा करने का संकल्प लेकर कार्य करना चाहिए। डॉ. कल्पना जिन्दल ने नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाईटिंगल के सिद्धान्तों को अपनाने की बात कही। साथ ही नर्सिंग जीवन के अहम कर्तव्यों व सिद्धान्तों के बारें में भी बताया। इस मौके पर नर्सिंग नियमों के अनुसार विद्यार्थियों की लैम्प लाइटिंग सेरेमनी हुई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं पिछले दिनों से चल रहे खेल सप्ताह का समापन हुआ। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्राचार्य मुरारीलाल धाकड़, चंदू भारद्वाज, कुणाल जैन, राजेश साहू आदि उपस्थित थे।