कवर्धा

सीडीपीओ को जारी किया कारण बताओं नोटिस, निरीक्षण में पौषाहार की मात्रा निकली कम

पीपलू. पोषाहार बनाने वाले स्वयं सहायता समूह की ओर आपूर्ति में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी रक्षा पारीक ने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2017, 6:37 PM IST
tonk

पीपलू. पोषाहार बनाने वाले स्वयं सहायता समूह की ओर आपूर्ति में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी रक्षा पारीक ने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल में उपखण्ड अधिकारी ने नानेर के आंगनबाड़ी द्वितीय पाठशाला का औचक निरीक्षण किया था।

जहां गंदगी का आलम देख नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ता एवं सरपंच को सफाई के निर्देश दिए। पोषाहार की जांच में 750 ग्राम का पैकेट 6 50 ग्राम का 930 ग्राम का पैकेट 550 ग्राम वजन का निकला। कार्यकर्ता ने ये पैकेट लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्वारा वितरित किया जाना बताया। उपखण्ड अधिकारी ने पोषाहार बनाने वाले स्वयं सहायता समूह द्वारा आपूर्ति में की जा रही अनियमितताओं को गंभीरता से लेकर महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी किया है।


Published on: