टोंक

भाजपा वाले चाय की बात करते है, लेकिन पेट भरने के लिए रोटी की जरुरत होती है-सचिन पायलट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Mar 15, 2019
central-government-spreads-on-every-front-in-five-years
भाजपा वाले चाय की बात करते है, लेकिन पेट भरने के लिए रोटी की जरुरत होती है-सचिन पायलट

टोंक. भाजपा ने देश में जाति, धर्म, नफरत व द्वेष का वातावरण बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इनका विरोध कर रहे है। देश की जनता को बेरोजगारी, किसानों की समस्या पर जुमले, भाषण व वादे सुनने को मिले है।

केन्द्र सरकार पांच साल में हर मोर्चे पर फैल हुई है। यह बात गुरुवार को निवाई में राजस्थान में लोकसभा चुनाव का आगाज के लिए आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कही।

उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार गठित होने के बाद किए गए कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले पांच वर्ष में जनता के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी चाय की बात करते है, लेकिन गरीबों का पेट भरने के लिए रोटी की बात नहीं करता।


विधानसभा में क्यों नहीं आए मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव के दौरान टोंक नहीं आए, क्योंकि परिणाम उन्हें पता था। अब लोकसभा चुनाव में आए है तो टोंक या प्रदेश के लिए विकास की कोई भी घोषणा नहीं की। सिर्फ कांग्रेस को कोसने का कार्य किया।


इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने क्षेत्र में बाहरीवाद रखा है। उन्होंने पूर्व में मतदाताओं द्वारा अवसर दिए जाने पर रेल, पेयजल, बैंकिंग सहित अनेक कार्य करवाए।

पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा देश में अभी असंतोष एवं भय का वातारा है। टोंक-सवाई माधोपुर के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर भरोसा जताया था, वो लोकसभा चुनाव में भी बनाए रखने की अपील की। निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने विश्वास जताया कि विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ रहेगी।

उन्होंने बताया कि सोहेला में ट्रोमा हॉस्पिटल की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने निवाई में औद्योगिक क्षेत्र, पीपलू में राजकीय महाविद्यालय एवं गांवों में पेयजल योजना की आवश्यकता जताई। पार्टी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता ने भी विचार व्यक्त किए।

Published on:
15 Mar 2019 08:42 am