टोंक

राजस्थान के ये लड़के फ्री में करेंगे हवाई यात्रा, गांव का सरपंच उठाएंगा पूरा खर्चा, बहुत खास है मामला

सरपंच ने क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2023, 4:34 PM IST
village_cricket.jpg
दूनी के विजयगढ़ गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद अतिथि एवं खिलाड़ी।

टोंक/दूनी। बंथली के विजयगढ़ गांव में श्रीभैंरूजी क्रिकेट क्लब की और चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार रात बंथली सरपंच श्यामसिंह राजावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह में अतिथियों ने विजेता टीमों सहित ख्रिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर सम्मान किया।

समापन समारोह को सम्बोधित कर सरपंच राजावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं हमारा अभिमान नहीं अपितू स्वाभिमान एवं सम्मान भी है। पूर्व सरपंच छगनराम मीणा ने भी सम्बोधित कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निरन्तर आगे बढऩे को प्रेरित किया।

समारोह में बंथली सरपंच राजावत ने समापन समारोह के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेटसमेन, मैन ऑफ़ द सीरीज खिलाडिय़ों को जयपुर से दिल्ली तक हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजावत, पूर्व सरपंच मीणा सहित अतिथियों ने विजेता टीमों एवं खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा ने की थी।

Published on: