टोंक

गौरव यात्रा के विरोध में काली पट्टी बांध एसडीओ कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने दिया धरना

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार आर्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।  
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 10:03 AM IST
congress-gives-black-band-in-protest-against-gaurav-yatra
मालपुरा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को मुख्यालय पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा निकाली जा रही गौरव यात्रा के विरोध में मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया।

मालपुरा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को मुख्यालय पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा निकाली जा रही गौरव यात्रा के विरोध में मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार आर्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर ने कहा कि चारो ओर सरकारी विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री गौरव यात्रा निकालने में व्यस्त है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पीआरओ रामफूल गुर्जर, शहर अध्यक्ष इश्हाक नकवी, धनरूप शर्मा, पूर्व प्रधान राजेश नागोरा, ब्लाक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, भंवरसिंह पचाला, कैलाश सोनी सहित अन्य कई कांग्रेसजनो ने सम्बोधित किया।

धरने के पश्चात सभी कांग्रेसजन सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम दस सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गोपाल सिंह देशबंधु, रामलाल फौजी, जोरावर सिंह, नरेन्द्र सिंह, रामवीरसिंह, आकाश शर्मा, गजेन्द्र जैन सहित अन्य कई कांगे्रसजन मौजुद रहे।


सौंपा ज्ञापन
राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के आह्वान पर गुरुवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर व पटवारियों ने सरकार द्वारा समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहने एवं समझोता लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ अजय आर्य को ज्ञापन सौंपा।


इस दौरान तहसीलदार मोहकम सिंह, नायब तहसीलदार बी.एल.मीणा, शिवचरण हाडा, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष रामदास माली, कानूनगो संध अध्यक्ष टीकाराम शर्मा, पटवार संघ अध्यक्ष जगदीश भरवालिया मौजूद रहे।


बंथली. राज्य सरकार की ओर से समझौते की पालना नहीं करने के विरोध में राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले दूनी तहसील के समस्त राजस्व कार्मिक शुक्रवार को एक दिन के अवकाश पर रहेंगे। पटवार संध अध्यक्ष मिठुलाल ने बताया कि एक दिवसीय सामुहिक अवकाश में तहसीलदार, राजस्थान कानूनगो संध, पटवार संध सहित कार्मिक शामिल होंगे।

बैठक में की चर्चा: टोंक. अखिल भारतीय खटीक समाज टोंक की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल टेपण की अध्यक्षता में हुई। इसमें उदयपुर में 29 सितम्बर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चाकी गई। बैठक में ललित जग्रवाल, सुभाष चावला, सत्यनारायण चावला, रवि तसेरा, नरेश सोयल, गोपाल खींची आदि मौजूद थे।

Published on: