24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / Tonk Zila Parmukh : पचेवर में प्रधान पद पर फंसा पेंच, एससी वर्ग से नहीं जीता कोई सदस्य, उलझन में है भाजपा

Tonk Zila Parmukh : पचेवर में प्रधान पद पर फंसा पेंच, एससी वर्ग से नहीं जीता कोई सदस्य, उलझन में है भाजपा

Tonk Zila Parmukh : टोंक. पंचायतराज चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। पचेवर पंचायत समिति में भाजपा प्रधान पद के प्रत्याशी को लेकर उलझन में है। जानें क्यों?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Nov 2026, 4:07 PM IST

tonk zila parmukh pachewar pradhan post bjp dilemma no member sc category won

Tonk Zila Parmukh : टोंक. एआइ से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो।

Tonk Zila Parmukh : टोंक. पंचायतराज चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। जिले की 8 पंचायत समितियों में से सात में कांग्रेस को बहुमत मिला है। वहीं पचेवर पंचायत समिति में भाजपा के सामने प्रधान पद के प्रत्याशी को लेकर अलग ही स्थिति बन गई है। यहां प्रधान पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। लेकिन भाजपा का एक भी एससी सदस्य निर्वाचित नहीं हुआ।

भाजपा के तीन सदस्य वार्ड संख्या 4, 13 और 14 से चुनाव जीतकर पंचायत समिति पहुंचे हैं। लेकिन इनमें कोई भी आरक्षित वर्ग से नहीं है। ऐसे में भाजपा के सामने प्रधान पद के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का विकल्प सीमित हो गया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने पचेवर पंचायत समिति में 10 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। पार्टी में प्रधान पद के लिए तीन दावेदार बताए जा रहे है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 2 सदस्य भी निर्वाचित हुए है। लेकिन इनमें एक ओबीसी और दूसरा अनारक्षित वर्ग से हैं। ऐसे में आरक्षित सीट के लिए उनके पास भी कोई विकल्प नहीं है।

कांग्रेस के पास एससी वर्ग के निर्वाचित सदस्य होने के साथ बहुमत भी है। प्रधान चुनाव में भाजपा के सामने प्रत्याशी की चुनौती खड़ी हो गई है। राजनीतिक रूप से यह स्थिति इसलिए भी चर्चा में है कि भाजपा के तीन सदस्य जीतकर आए। लेकिन आरक्षित प्रधान पद के लिए जरूरी वर्ग का कोई प्रतिनिधि पंचायत समिति तक नहीं पहुंच पाया।

27 को प्रधान, 28 नवम्बर को उप प्रधान का चुनाव

पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए 27 नवम्बर को चुनाव होगा। इसके अगले दिन 28 नवम्बर को उप प्रधान चुने जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों की नजर अब प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों के चयन और सदस्यों के बीच सहमति बनाने पर है। पचेवर में आरक्षण के अनुरूप भाजपा के किसी सदस्य के निर्वाचित नहीं होने का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिर भी कोशिश की जाएगी

भाजपा ने सीट नहीं जीती। फिर भी कोशिश की जाएगी। जो भी प्रत्याशी भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आना चाहे, उसका स्वागत है।
चन्द्रवीर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा टोंक

सात पंचायत समितियों में कांग्रेस को बहुमत

चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने जिले को सात में बहुमत हासिल किया है। टोंक में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 4 और रालोपा ने तीन सीटें जीती हैं। निवाई में कांग्रेस को 19, भाजपा को आठ और निर्दलीय को दो सीटें मिली हैं। उनियारा में कांग्रेस ने 14. भाजपा ने छह और निर्दलीय प्रत्याशियों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। देवली में कांग्रेस ने 25 और भाजपा ने 15. रालोपा, बसपा को एक-एक तथा निर्दलीय को दो सीटें मिली है। पीपलू में कांग्रेस को नौ, भाजपा को सात और रालोपा को एक, टोडारायसिंह में कांग्रेस ने 11, भाजपा ने पांच, रालोपा ने तीन, मालपुरा में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह और रालोपा ने एक सीट, पचेवर में पंचायत समिति में कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं।