20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / निवाई पंचायत समिति चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर, भाजपा को लगा बड़ा झटका, जानिए कहां से कौन जीता

निवाई पंचायत समिति चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर, भाजपा को लगा बड़ा झटका, जानिए कहां से कौन जीता

Niwai Panchayat Samiti Election Results: पंचायत समिति निवाई के चुनाव परिणामों ने क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। भाजपा के कब्जे में रही पंचायत समिति में इस बार कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Nov 2026, 6:04 PM IST

Niwai Panchayat Samiti Election

Niwai Panchayat Samiti Election Results 2026: (फोटो पत्रिका)

Tonk Niwai Panchayat Samiti Election Results 2026: निवाई (टोंक)। पंचायत समिति निवाई के चुनाव परिणामों ने क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। भाजपा के कब्जे में रही पंचायत समिति में इस बार कांग्रेस ने जोरदार वापसी करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। 29 वार्डों में से कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रधान की कुर्सी पर अपना दावा बेहद मजबूत कर दिया है। भाजपा महज 8 सीटों पर सिमटकर रह गई। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराकर दोनों प्रमुख दलों के चुनावी समीकरणों को चौंका दिया।

इस चुनाव में कांग्रेस की जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि निवर्तमान कार्यकाल में पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा था। उस समय 21 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 13, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीयों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई। भाजपा जहां अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रही। वहीं कांग्रेस ने 6 से सीधे 19 सीटों तक पहुंचकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

चुनाव की कमान कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव प्रशांत बैरवा ने संभाल रखी थी, जबकि भाजपा की ओर से विधायक रामसहाय वर्मा पूरे चुनाव में सक्रिय रहे। दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। 29 वार्डों में मुकाबला प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही दलों ने अपनी जीत के दावे किए, लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देकर तमाम चुनावी आकलनों को पीछे छोड़ दिया।

कांग्रेस की इस बड़ी जीत ने निवाई की सियासत में नए समीकरण खड़े कर दिए हैं। अब प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नजर आ रही है। वहीं भाजपा के सामने न केवल हार की समीक्षा, बल्कि पंचायत समिति में अपनी राजनीतिक पकड़ दोबारा मजबूत करने की चुनौती होगी।

टोंक जिले की निवाई पंचायत समिति के विजेता प्रत्याशी

वार्ड संख्याविजेता प्रत्याशी का नामवर्गपार्टीप्राप्त वोट
1अजय वीरएससीकांग्रेस (INC)1,770
2गणेश कुमार मीणाएसटीकांग्रेस (INC)2,064
3अरुणा देवीसामान्य (महिला)कांग्रेस (INC)1,542
4फूलचन्दसामान्यकांग्रेस (INC)2,231
5द्वारिकासामान्य (महिला)कांग्रेस (INC)1,520
6बसन्तीएसटी (महिला)कांग्रेस (INC)1,801
7सीतादेवी गुर्जरओबीसी (महिला)कांग्रेस (INC)1,527
8कृष्णासामान्य (महिला)कांग्रेस (INC)1,945
9विशाल यादवसामान्यकांग्रेस (INC)1,048
10चमेलीएससी (महिला)भाजपा (BJP)1,769
11सुरेशएसटीनिर्दलीय (IND)1,364
12हेमलताएससी (महिला)कांग्रेस (INC)1,758
13राजू शर्मासामान्य (महिला)भाजपा (BJP)1,819
14इंदुबालाओबीसी (महिला)भाजपा (BJP)1,560
15सुरजनएसटीकांग्रेस (INC)1,516
16सन्तराएससी (महिला)कांग्रेस (INC)1,381
17पदमा मीनाएसटी (महिला)कांग्रेस (INC)2,268
18देवराज गुर्जरओबीसीभाजपा (BJP)1,795
19राजारामसामान्यकांग्रेस (INC)1,228
20मुकेश सांसीएससीनिर्दलीय (IND)1,242
21संजूसामान्य (महिला)भाजपा (BJP)1,430
22हनुमान गुर्जरओबीसीभाजपा (BJP)1,571
23दलराजओबीसीकांग्रेस (INC)1,848
24कैलाश चन्दएससीकांग्रेस (INC)1,965
25ममता देवीसामान्य (महिला)कांग्रेस (INC)1,962
26अनिता देवीओबीसी (महिला)कांग्रेस (INC)2,658
27तरुणओबीसीभाजपा (BJP)1,530
28ममता जाटओबीसीभाजपा (BJP)1,704
29माया बाई जाटओबीसी (महिला)कांग्रेस (INC)779