दरअसल, पंचायत समिति सदस्य चुनाव में प्रियंका शर्मा मैदान में थीं। वे विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक (पीए) आलोक शर्मा की पत्नी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चुनाव से पहले रानोली गांव में करीब 50 रोड लाइटें लगाई गई थीं। उस समय भी ग्रामीणों ने इन लाइटों को लेकर विरोध जताया था और इनके लगाए जाने के औचित्य पर सवाल उठाए थे। शिकायत के बाद निगम की ओर से भी लाइटों को अवैध बताया गया था।