25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Tonk / Tonk Zila Pramukh Results : अलका बैरवा बनीं टोंक की जिला प्रमुख, 10 साल बाद कांग्रेस का हुआ कब्जा

Tonk Zila Pramukh Results : अलका बैरवा बनीं टोंक की जिला प्रमुख, 10 साल बाद कांग्रेस का हुआ कब्जा

Tonk Zila Pramukh Results : 10 साल बाद टोंक जिला परिषद की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। कांग्रेस की अलका बैरवा टोंक की नई जिला प्रमुख बनीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Nov 2026, 5:09 PM IST

Alka Bairwa Tonk zila pramukh election results 2026 bjp congress district president rajasthan panchayat chunav

Tonk Zila Pramukh : अलका बैरवा टोंक की नई जिला प्रमुख। फाइल फोटो पत्रिका

Tonk Zila Pramukh Results : टोंक जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की गई है। 10 साल बाद जिला परिषद की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। कांग्रेस की अलका बैरवा टोंक की नई जिला प्रमुख बनीं। कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 21 मतों से शिकस्त दी। जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से 25 पर कांग्रेस का एकतरफा बहुमत था। कांग्रेस की दावेदार अलका बैरवा को 26 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 5 मत मिले।

26 को उप जिला प्रमुख और 27 को प्रधान का चुनाव

जिला प्रमुख के निर्वाचन के अगले दिन 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद 27 नवंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वहीं, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इन सभी पदों के निर्वाचन में भी जिला प्रमुख चुनाव की तरह ही नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और आवश्यकता होने पर मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस तरह चार दिनों तक चलने वाली निर्वाचन प्रक्रिया के साथ जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों को नए मुखिया मिल जाएंगे।
न्यूज अपडेट हो रही है।