लखनऊ

शिविर समापन पर समाज सेवा के लिए तत्पर रहने की कही बात

शिविर में प्राप्त, ज्ञान, कौशल का जीवन में प्रयोग करें। समाज में योगदान के लिए भी तत्पर रहें।

less than 1 minute read
May 29, 2017
tonk
मालपुरा के डिग्गी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में उपस्थित महिलाएं व बालिकाएं।

मालपुरा. अग्रवाल समाज चौरासी की ओर से डिग्गी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि श्री दिगम्बर जैन समाज भीलवाड़ा अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ने प्रशिक्षणार्थियों से शिविर में प्राप्त अनुभवों से समाज की सेवा करने को कहा।

उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त, ज्ञान, कौशल का जीवन में प्रयोग करें। समाज में योगदान के लिए भी तत्पर रहें। अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार सुभाष गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना सराहनीय प्रयास है।

ऐसे आयोजन से महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलती है। विशिष्ट अतिथि महावीरप्रसाद जैन ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर वर्तमान समय की आवश्यकता है। नवरतन जैन ने भी सम्बोधित किया। शिविर संयोजक रामगोपाल जैन ने बताया कि 80 महिला व बालिकाओं ने आत्म रक्षा, योग, जूडो-कराटे, संगीत, धार्मिक शिक्षा सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर में सहयोग करने वाले भामाशाहों व सदस्यों का मंत्री त्रिलोकचंद जैन, महिला कार्यकारी अध्यक्ष इन्दू मित्तल, महेन्द्र जैन, ज्ञानमति जैन, महेन्द्र आदि ने स्वागत किया गया। सभी दक्ष प्रशिक्षकों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। मंच संचालन अनिता रांटा ने किया।

Published on:
29 May 2017 08:55 am