
मालपुरा. आखातीज व पीपल पूर्णिमा के अबुझ सावे के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमडने लगी है वही बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। 18 अप्रेल को आखातीज पर शादी-ब्याह की धूम रहेगी।आखातीज एवं पीपल पूर्णिमा पर ग्रामीण क्षेत्रों में बडी धूमधाम से शादी-विवाह संपन्न होते है जिसके चलते बाजारों में शादी की तैयारियों को लेकर किसानों की भीड़ उमड़ रही है सर्राफा, किराना की दुकानों, कपड़े, बर्तनों व मनिहारों की दुकानों पर भीड़ बनी हुई है।
दुकानदार मदनलाल जैन ने बताया कि आखातीज के सावों के चलते किसानों ने शादी के लिए बनाए जाने वाले पकवानों के लिए माल खरीदना शुरू कर दिया है। दिनभर शादी-ब्याह वाले ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमडऩे लगी है, वही कपड़ा व्यवसायी विमल जैन ने बताया कि इस बार शादी विवाह में फैन्सी व नए रंग वाले कपड़ों की विशेष डिमाण्ड है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पहनावा बदल रहा है, इससे रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लग रही है इधर आखातीज पर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। रेडिमेड व्यवसायी अकलंक जैन ने बताया कि अब समय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी रेडिमेड वस्त्रों का चलन बढ़ गया है तथा बढ़ती सिलाई की दरों के चलते बदलते परिवेश के साथ रेडिमेड कपड़ों का प्रचलन बढऩे लगा है
सिलाई की दरों में बढ़ोतरी के चलते रेडिमेड कपड़े बाजार में सस्ती दर पर आसानी से उपलब्ध होने लगे है। इधर प्रशासन द्वारा सभी टेन्ट व्यवसायी, हलवाई, प्रिटींग प्रेस एवं बैण्ड-बाजे वालों को नोटिस जारी कर बाल विवाह में कार्य नहीं करने तथा शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अंकित करने के निर्देश दिए है।
ग्राम सेवक, कृषि पर्यवेक्षक, बीएलओ, पटवारी, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश देते हुए बाल विवाह मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों व कार्मिकों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए है। तहसीलदार सुभाष गोयल ने बताया कि बाल विवाह की सूचना होने पर तहसील कार्यालय में नियंत्रण कक्ष 225977 पर तथा संबंधित थाना क्षेत्र, पटवारी, गिरदावर व प्रशासन को सूचना दी जा सकती है।
बाजार में खरीदारों की रौनक
अलीगढ़ . कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में मलमास के चलते एक माह से बन्द पड़े मांगलिक कार्यक्रमों की शनिवार शुरुआत के चलते बाजार में रौनक दिखने लगी है। कपड़ों, दर्जी, आभूषण, विक्रेताओं, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर खरीददारी को लेकर लोगों की भीड़ नजर आ रही है।
सावे नजदीक, बाजारों में उमड़ी भीड़
निवाई ञ्च पत्रिका. अक्षय तृतीया व पीपल पूर्णिमा सहित कई अबूझ सावों पर होने वाले शादी-विवाहों को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है। इस बार अच्छी फसल होने व सोना-चांदी के भाव कम होने से शादी करने वाले लोगों व अपने रिश्तेदारों के साथ शहर की दुकानोंं पर गहनों की खरीदारी करने को लेकर बाजार में दुकानों पर उमड़ रहे।विवाहों के चलते बाजारों में शादी-विवाहों के लिए कपड़े, बर्तन, कूलर फ्रीज, टेण्ट हाउस, घरेलू सामान, सौन्दर्य प्रसाधन, रेडीमेड गारमेन्ट एवं मणिहारी की दुकानों पर सामानों की खरीदारी के चलते भीड़ के उमडऩे से बाजारों में रौनक बनी हुई है।