टोंक

एसडीआरएफ के सर्च अभियान से खाळ में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव

रविवार शाम को लापता हुए व्यक्ति का शव बुधवार को सोहेला के खाळ में मिल गया। बुधवार सुबह 10.30 बजे अजमेर से एसडीआरएफ टीम ने सोहेला पहुंचकर खाळ में सर्च अभियान शुरु किया।
2 min read
Dec 26, 2019
एसडीआरएफ के सर्च अभियान से खाळ में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव,एसडीआरएफ के सर्च अभियान से खाळ में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव
एसडीआरएफ के सर्च अभियान से खाळ में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव,एसडीआरएफ के सर्च अभियान से खाळ में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव

पीपलू (रा.क.). उपखंड क्षेत्र के हाडीकलां से रविवार शाम को लापता हुए व्यक्ति का शव बुधवार को सोहेला के खाळ में मिल गया। बुधवार सुबह 10.30 बजे अजमेर से एसडीआरएफ टीम ने सोहेला पहुंचकर खाळ में सर्च अभियान शुरु किया। टीम ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद शव को ढूंढ लिया।

शव की शिनाख्त सुरेश (38 ) पुत्र रामकरण गुर्जर हाडीकलां के रूप में हुई हैं। उल्लेखनीय हैं कि हाडीकलां से रविवार शाम को सुरेश (38 ) पुत्र रामकरण गुर्जर घर से डीजल लेने की कहकर घर निकला था, जो वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों सहित आस-पास के क्षेत्रों में तलाशा।

मंगलवार को वहां काम रहे मजदूरों को जैकिट व चप्पलें खाळ में तैरते हुए मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिवारजनोंं ने जैकिट व चप्पलें सुरेश की बताई थी। साथ ही इस दौरान उसका मोबाइल व दुपट्टा खाळ के किनारे मिला था।

बरौनी थानाप्रभारी राजेश गुर्जर मय जाप्ते के मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहायता से शव की तलाशी शुरू की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बुधवार सुबह गोताखोरों की सहायता से शव निकाला गया। पोस्टमार्टम सआदत अस्पताल टोंक में करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।

चिकित्सक को धमकी, अस्पताल में जाप्ता तैनात
टोंक. जनाना अस्पताल से बुधवार को रैफर की एक प्रसूता की जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने जनाना अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर मोबाइल फोन पर देख लेने की धमकी दी। सूचना के बाद जनाना अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक सौरभ तिवारी व कोतवाली थाना प्रभारी विजय शंकर शर्मा जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। हालांकि शाम तक धमकी देने वाला अस्पताल नहीं पहुंचा, लेकिन पुलिस ने अस्पताल तथा चिकित्सक के पास जाप्ता तैनात किया। चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि प्रसूता धन्ना तलाई क्षेत्र निवासी है। उसकी स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सक ज्ञानेन्द्र बंसल ने उसे जयपुर रैफर कर दिया था।

Updated on:
26 Dec 2019 09:12 am
Published on:
26 Dec 2019 09:12 am