टोंक

विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग , मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
demand-for-joining-the-legislator-in-the-cabinet
विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग , मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़. जिला कलक्टर रामचन्द्र ढेनवाल ने तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ऑनलाइन जमाबंदी व नामान्तकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

तहसीलदार उनियारा गजानंद जांगिड़ को समयबद्ध तरीके के साथ लम्बित राजस्व कार्यों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपकोष कार्यालय का निरीक्षण कर उपकोषाधिकारी घनश्याम गुप्ता को निर्देश दिए।

अलीगढ़ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कामां विधानसभा क्षेत्र विधायक जाहिदा खान को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। मुशाहिद जुबेरी, उमर मिया, सलीम खान, कदीर अहमद, नोमान खान, इमरान अली, माजिद खान, अनीस मोहम्मद, आरिफ आदि मौजूद थे।

सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी
अलीगढ़. कस्बे स्थित पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को मनरेगा योजना के तहत योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर चयनित ब्लॉक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण में मनरेगा जिला समन्वयक छगनलाल सैनी, प्रगति प्रसार अधिकारी राकेश कुमार सिंह, सहायक लेखाधिकारी हेतराज मेहरा व मनरेगा लेखा सहायक कमल जैन ने मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करे
उनियारा. जिला कलक्टर रामचन्द्र ढेनवाल ने लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर ने शुक्रवार को यहां उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पंजीयन कार्यालय तथा उपकोष कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होने लम्बित पत्रावलियों एवं प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से शीघ्र निस्तारण किए जाने को कहा।

Published on:
29 Dec 2018 05:45 pm