
मालपुरा. विधायक कन्हैयालाल चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को डिग्गी के कामधेनु आश्रम स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर क्षेत्र के विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विधायक चौधरी ने कहा कि डिग्गी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा।
इससे स्वच्छ डिग्गी-स्वस्थ डिग्गी का सपना साकार होगा। स्वच्छता से डिग्गी में प्रतिदिन बाहर से श्रीजी के दर्शनों के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मिलेगी। बैठक में देवस्थान विभाग की ओर से डिग्गी विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में पेयजल समस्या पर जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियन्ता अनुसूईया तिवाड़ी ने बताया कि मांग के अनुसार बीसलपुर ग्रामीण परियोजना से पानी कम मिल रहा है। इस पर विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर 65 लाख रुपए की लागत से किरावल से डिग्गी पेयजल योजना जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजय, पूर्व सरपंच रोडूलाल चौधरी, डिग्गी सरपंच प्रेम कुमार डांगी, कृष्णगोपाल गुर्जर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मालपुरा . अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज की ओर से प्रधानमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल सैनी को ज्ञापन सौंपा तथा व्यास सर्किल के बाहर दोनों कलाकारों का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश गोयर, गजेन्द्र वर्मा, सन्दीप, रोहित गोयर, रवि गोयर, दिनेश ने ज्ञापन में बताया कि फिल्म अभिनेता की ओर से की गई गलत बयानबाजी निदंनीय है। इससे समाज के लोगों ने नाराजगी है।
पीसीपी शिविर लगाया जाएगा
देवली. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अधीन कक्षा 10 व 12 के पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए 25 दिसम्बर से एक पखवाड़े तक पीसीपी शिविर लगाया जाएगा। प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने बताया कि शिविर मेें सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से सम्बन्धित समस्याओं का शिक्षकों द्वारा निराकरण किया जाएगा। प्रभारी राजेश पारीक ने बताया कि शिविर का समापन 8 जनवरी को होगा।