टोंक

Rajasthan News: सीएम की संयुक्त सचिव रहीं डॉ. सौम्या संभालेंगी टोंक जिले की कमान

Rajasthan Hindi News: राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें टोंक कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा का तबादला जयुपर किया है। उनकी जगह डॉ. सौम्या झा को जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है।  

2 min read
Jan 06, 2024

राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर आईएएस एवं आरएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें टोंक कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा का तबादला जयुपर किया है। उनकी जगह डॉ. सौम्या झा को जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है।

राजस्थान की ताजा खबरें यहाँ पढ़ें: Rajasthan Latest News

बिहार की रहने वाली आईएएस डॉ. सौम्या झा को गत दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह इससे पहले राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, जयपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका निभा रही थीं। लेकिन राज्य सरकार ने उनका तबादला टोंक जिले में किया है। वे अब टोंक जिले की कमान संभालेंगी।

ये भी पढ़ें: 7 जनवरी को इन राजस्थान के इन शहरों में बंद रहेगा इंटरनेट

यूपीएससी में हासिल की थी 58वीं रैंक


सौम्या झा 2019 में भरतपुर की असिस्टेंट कलेक्टर रह चुकी हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी भरतपुर के ही रहने वाले हैं। बिहार की रहने वाली सौम्या झा ने यूपीएससी की परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल की थी। वह हिमाचल प्रदेश कैडर 2017 बैच की आईएएस हैं। लगभग चार साल पहले 2019 में उनका कैडर बदला गया था। इसके बाद वह राजस्थान पहुंच गईं।

बताया जाता है कि उन्होंने अपना कैडर आईएएस अक्षय गोदारा से शादी करने के लिए बदला था। सौम्या झा डॉक्टर से आईएएस बनी हैं। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल की थी। उनकी मां डॉक्टर हैं और रेलवे में कार्यरत हैं। जबकि पिता आईपीएस अधिकारी हैं। वह अक्सर यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को टिप्स देती हैं।


सौम्या झा इससे पहले गिरवा (उदयपुर) में उपखंड अधिकारी और उपखंड मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सह-ए.डी.पी.सी., ई.जी.एस. और पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), टोंक के पद पर तैनात रह चुकी हैं।

निवाई में एसडएम रविकांत की जगह समदर सिंह भाटी को नियुक्त किया है। उन्हें बाडमेर से यहां लगाया गया है।

Updated on:
06 Jan 2024 04:30 pm
Published on:
06 Jan 2024 11:51 am
Also Read
View All