
राजमहल. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को एक माह गुजर जाने के बाद बुधवार को खनिज विभाग को बनास नदी में रास्ते बंद करने की याद आई है। ग्रामीणों की ओर से की जाने वाली शिकायतों के बाद आखिर राजमहल व सतवाड़ा स्थित बनास नदी में बने बजरी के रास्तों पर खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से खाइयां खोद दी, लेकिन कार्रवाई के कुछ समय बाद ही खननकर्ताओं ने अन्य मार्गों से बजरी खनन करने की तैयारी शुरू कर दी।
दिन में सुस्त रात को व्यस्त
बीते दो दिन में हालांकि खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन की ओर से गश्त कर बजरी खनन के दौरान ट्रैक्टर पकडऩे की कार्रवाई को अंजाम भी दिया है, लेकिन देर रात गश्त में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण बनास में खनन को अंजाम देने वाले सुबह होने से पहले बजरी से भरे वाहनों को मंजिल तक पहुंचा देते हंै।
दो को किया गिरफ्तार
बंथली. दूनी के कालानाड़ा बालाजी मार्ग पर बुधवार सुबह गो-सेवकों की सूचना पर पुलिस ने गोवंश ले जाते दो जनों को पकड़ कर पिकअप जब्त कर ली। इसमें से एक दर्जन से अधिक गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित मौका देखकर फरार हो गया।
उपाधीक्षक नरेन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि आरोपित सावर जिला अजमेर निवासी अकबर अली व सरोली थाना घाड़ निवासी राजू लाल बागरिया है। उन्होंने बताया कि तडक़े तीन बजे कालानाड़ा बालाजी मार्ग स्थित मैत्री डेयरी के खाली भू-खण्ड से करीब 15 बछड़ों को पिकअप में ले जाने की सूचना मिली थी।
इस पर एएसआई रामदयाल मीणा, बालकिशन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीछाकर अकबर अली व राजू लाल को तो पकड़ लिया, लेकिन मुख्य आरोपित सावर निवासी छीतर बागरिया फरार हो गया।
तेलोलाय निवासी मेघराज जाट ने आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। बाद में पुलिस ने कार्रवाई कर बछड़ों को गोसेवा समिति को सौंप दिया। इस दौरान श्यामसुन्दर शर्मा सहित दर्जनों गोसेवक भी
मौजूद थे।