टोंक

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, जयपुर से पिकनिक मनाने गए थे 11 लड़के

Tonk Banas River Accident : टोंक शहर में फ्रेजर पुल स्थित बनास नदी में डूबने से मंगलवार को 8 जनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2025, 7:01 PM IST
Tonk Banas River Accident:
Tonk Banas River Accident:

Tonk Banas River Accident : टोंक शहर में फ्रेजर पुल स्थित बनास नदी में डूबने से मंगलवार को 8 जनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एएसपी बृजेन्द्रसिंह पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बनास नदी में डूबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सभी लोग जयपुर के घाटगेट और हसनपुरा इलाके के बताए रहे हैं।

इसलिए बच गए तीन

ईदुलजुहा का पर्व मनाने के बाद जयपुर से 11 जने मंगलवार को टोंक बनास नदी में पिकनिक मनाने आए थे। इनमें से तीन जने तो किनारे पर खाना बनाने लग गए। वहीं 8 जने बनास नदी में नहाने उतर गए। इस दौरान गहराई में चले जाने पर वे डूबने लगे। किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने चिल्लाकर अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई और डूबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

इनकी हुई मौत

हसनपुरा निवासी नौशाद (35), हसनपुरा निवासी कासिम, हसनपुरा निवासी फरहान, घाटगेट निवासी रिजवान (26), पानीपेच कच्ची बस्ती निवासी नवाब खान (28), घाटगेट निवासी बल्लू, पानीपेच कच्ची बस्ती निवासी साजिद (20), रामगंज बाजार निवासी नावेद (30) ।

20 से 30 उम्र है सभी की

लोगों ने बताया कि मृतक सभी युवा है। उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है। लोगों ने बताया कि संभवतया मृतकों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में डूब गए। या फिर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए। पुलिस फिलहाल अन्य जानकारी ले रही है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा- टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

सचिन पायलट ने जताया दुख

Updated on:
10 Jun 2025, 7:01 PM IST
Published on: