टोंक

video: सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें, विधान सभा चुनाव से पहले इस  संघ ने दे डाली हड़ताल व आन्दोलन की चेतावनी, 23 अगस्त को होगा महापड़ाव

संघ ने विभिन्न मांगें सरकार के सामने रखी गई है। मांगों को निस्तारण नहीं किया तो 23 अगस्त को महापड़ाव डाला जाएगा।  
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 4:11 PM IST
  Staff association
टोंक में हुई कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते वक्ता।

टोंक. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को डाक बंगले में प्रदेश संयोजक आयुदान सिंह कविया की अध्यक्षता में हुई। इसमें कविया ने कहा कि सरकार से प्रदेश के कर्मचारी नाराज है।

इसका कारण है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर वार्ता के लिए बुला तो लेती है, लेकिन परिणाम विहिन होने से बेकार साबित हो रही है। इससे कर्मचारियों का समय नष्ट हो रहा है। ऐसे में नाराज कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न मांगें सरकार के सामने रखी गई है। इनका निस्ताण तय समय पर नहीं किया गया तो प्रदेशभर में हड़ताल की जाएगी। समिति के के. के. गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों को एकजुट होकर कार्यकरना होगा। तभी सरकार उनकी मांगों का निस्तारण करेगी।

सह संयोजक गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार ने मांगों को निस्तारण नहीं किया तो 23 अगस्त को महापड़ाव डाला जाएगा। महामंत्री सज्जनसिंह ने बताया कि बैठक को सैयद मेहमूद शाह, ज्ञानसिंह, लादूराम, जसवंतसिंह नरुका, विनोद विजय, सत्यनारायण मीणा, रामकिशन, राजाराम, हरीराम बड़ीवाल, धनराज सिंह, राजेश, भंवरलाल, बजरंगलाल, मोहसिन आलम, कन्हैयालाल आदि ने भी सम्बोधित किया।

प्रबोधक जूझ रहे हैं समस्याओं से
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजावत, जुनेद असलम, राजूलाल चौधरी, रामबाबू शर्मा, नूरमोहम्मद, राजेश, राधेश्याम बैरवा आदि ने बताया कि प्रबोधक कईसमस्याओं से जूझ रहे हैं।उन्होंने वरिष्ठ प्रबोधकों के पद सृजित कर पदोन्नति देने, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों का निस्तारण करने की मांग की।

सम्मान समारोह का आयोजन किया

निवाई. स्थानीय जायसवाल फार्म हाउस पर सोमवार को अखिल जायसवाल समाज की ओर से शहर अध्यक्ष केदार जायसवाल के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कमल जायसवाल एवं महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष पूरणमल झारीवाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए भामाशाह आगे आए हंै। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को बंद करेंगे।तभी समाज का विकास होगा। अध्यक्ष केदार जायसवाल ने कहा कि समाज की एकता से ही समाज मजबूत होगा। बैठक में गणेश माहुर, सत्यनारायण, ताराचंद, जगदीश , नन्दकिशोर , पार्षद सुनीता जायसवाल
मौजूद थे।

Published on: