टोंक

महिला के साथ मारपीट में गर्भस्थ शिशु की हुई मौत, नाजुक हालत में महिला को किया रैफर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 9:54 AM IST
female-fetus-killed-in-battle-with-woman
महिला के साथ मारपीट में गर्भस्थ शिशु की हुई मौत, नाजुक हालत में महिला को किया रैफर

देवली. शहर मेें गोवर्धन पूजन पर गुरुवार रात कीर मोहल्ले में आतिशबाजी फैंकने से उपजे विवाद के बाद कुुछ युवकों ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। इससे महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

जबकि महिला की नाजुक हालत को देखकर उसे कोटा रैफर कर दिया। देवली थाने के उपनिरीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि गोवर्धन पूजन की रात कीर मोहल्ले में कुछ युवक आतिशबाजी कर रहे थे।

इस दौरान आतिशबाजी फैंकते समय कुछ पटाखे शाहरुख के घर में चले गए। इस पर शाहरुख ने उन युवकों को उलाहना दिया, तो युवक भडक़ गए। उन्होंने शाहरुख के साथ मारपीट कर दी।

इसको देखकर उसकी गर्भवती पत्नी खुर्शिदा बानो व बहन परवीना बचाने आई। युवकों ने खुर्शिदा व परवीना के साथ भी मारपीट कर दी। इससे गर्भवती खुर्शिदा की हालत बिगड़ गई। इस दौरान आरोपी युवक भाग गए।

सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता को राजकीय अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत नाजुक होने से उसे कोटा रैफर कर दिया। इस दौरान महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।

इस सम्बन्ध में पीडि़त महिला की ननद परवीना ने सुमित वाल्मीकि, बाबू वाल्मीकि, समुंद्र सिंह, भगवानदास रैगर, रवि वाल्मीकि, मुकेश रैगर समेत 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Published on: