
बनेठा. क्षेत्र के संूथड़ा कस्बे में एक बाड़े एवं मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से उसमें रखा चारा जल गया तथा वहां बंधी चार भैंसे झुलस गई। इसमें एक पाडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों एवं दमकल की सहायता से ड़ेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सहायक थानाधिकारी बनेठा देवालाल गुर्जर ने बताया कि सूंथड़ा निवासी शंकर, रामसहाय बलाई के बाड़े एवं नोहरे में कड़बी एवं चारा भरा हुआ था। इसमें मंगलवार को दोपहर एक अज्ञात कारणों से आग लग गई। बाड़े से धुंआ एवं आग की लपटें देख आग लगने की सूचना बनेठा पुलिस को दी।
इस पर बनेठा थाने के सहायक थाना प्रभारी देवालाल गुर्जर एवं सवाईराम मौके पर पहुंचे तथा भीषण आग की लपटों को देखते हुए जिला मुख्यालय से दमकल बुलवाई गई। वहीं ग्रामीणों ने कुओं एवं ट्यूबवैल पर इंजन चलाकर पाइपों के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
वहीं तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान नोहरे में रखा पांच ट्रॉली भूसा एवं ज्चार की कड़बी जलकर राख हो गई तथा बाड़े में बंधी तीन भैंसे झुलस गई। इस दौरान जिला मुख्यालय से पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान आग से गंभीर रूप से झुलसे एक भैंस के पाडे ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार आमोद कुमार माथुर एवं उनियारा वृत पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल, पटवारी सीताराम जाट, पशु चिकित्सा अधिकारी डोटूलाल बैरवा, सांवरमल गुर्जर, भाजपा मीडिया प्रभारी धनपाल गुर्जर, संूथड़ा सरपंच सुरेश चंदेल, ग्राम विकास अधिकारी चौथमल चंदेल, भैंरूलााल छापौला सहित कई ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए।
यह हुआ नुकसान
संूथड़ा निवासी रामसहाय पुत्र श्योनारायण छापौला एवं शंकर पुत्र श्योनारायण छापौला के मकान एवं नोहरे व बाड़े में आग से 50 हस्ती पाइप, इंजन, पांच ट्रॉली भूसा, चार भैंसे झुलस गई। वहीं मकान की पट्टियां व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहां पड़ी 10 बोरी गेंहू की भी आग के भेंट चढ़ गई।
इस दौरान उनियारा के पशु चिकित्सक डा. छोटूलाल बैरवा ने झुलसी तीन भैंसे का मौके पर उपचार किया तथा एक भैंस के पाडे की मौत हो जाने पर उसका पोस्टमार्टम किया।
फोटो केप्सन-एमटी18 04सीए- बनेठा के संूथड़ा में बाड़े एवं नोहरे में लगी आग से निकलती लपटें एवं धुआं।
फोटो केप्सन-एमटी18 04सीबी- बनेठा के संूथड़ा में बाड़े एवं नोहरे में लगी आग को बुझाता पुलिस व प्रशासन तथा ग्रामीणजन।
फोटो केप्सन-एमटी18 04सीसी- बनेठा के संूथड़ा में बाड़े एवं नोहरे में लगी आग पर काबू पाती दमकल।
फोटो केप्सन-एमटी18 04सीडी- बनेठा के संूथड़ा में बाड़े एवं नोहरे में लगी आग पर काबू के बाद झुलसी भैंसों का उपचार करते पशु चिकित्सा अधिकारी।