
देवली. शहर के जहाजपुर रोड स्थित शराब के ठेके को रविवार रात एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां रखी करीब डेढ़ दर्जन अंग्रेजी शराब की पेटियां चुरा ली। वारदात का पता सोमवार सुबह ठेके के मुख्यद्वार पर लगे शटर के क्षतिग्रस्त होने पर लगा। सूचना पर हनुमाननगर पुलिस ने पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।
उक्त चोरी टोंक व भीलवाड़ा जिले की सीमा रेखा जहाजपुर रोड स्थित अनुज्ञाधारी विपिन टाक के ठेके पर हुई। जहां रात को चोरों ने शराब की दुकान का मुख्यद्वार क्षतिग्रस्त कर वहां रखी करीब अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां चुरा ली। वारदात में सम्भवतया चोरों ने सरिए का उपयोग किया। सरिए के जरिए चोर शटर को ऊंचा कर भीतर घुसे।
सूचना पर ठेके के कर्मचारियों ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। कर्मचारियों ने बताया कि चोरों ने वहां रखी नकद राशि भी चुराई है। उल्लेखनीय है कि शराब के उक्त ठेके पर गत वर्ष भी चोरी हुई थी। इसमें चोरों ने लाखों रुपए की शराब चुराई थी। ऐसे में हनुमाननगर थाना पुलिस एक बार की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई, इससे पहले इसी ठेके पर दूसरी बार चोरी हो गई। उधर, हनुमाननगर पुलिस रिपोर्ट नहीं आने की बात कहती रही।
सीमेंट व परचून की दूकान से15 हजार ओर सामान चोरी
टोंक. जिले में चोर शातिर हो गए हैं। वारदात के बाद सबूत नहीं छोडऩा चाहते। चोरों ने अब सीसीटीवी कैमरे की कम्प्यूटर में लगी हार्डडिस्क ले जानी शुरू कर दी है। ऐसा शनिवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सवाईमाधोपुर चौराहे स्थित सीमेंट की दुकान में हुआ। जहां चोर वारदात के बाद हार्डडिस्क भी ले गए।
पुलिस ने बताया कि वारदात राजेश ट्रेडर्स सीमेंट की दुकान में हुई। चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोडकऱ अंदर घुसे और गल्ले में रखे 15 हजार रुपए अन्य सामान ले गए। वे जाते समय सीसीटीवी की हार्डडिस्क ले गए, ताकि पुलिस पता नहीं लगा सके। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सामान पार
आदर्शनगर क्षेत्र में स्थित दुकान से रविवार शाम चोर परचून व जनरल सामान ले गए। वारदात आदर्श नगर निवासी नीरज विजयवर्गीय की श्रीश्याम किराना एवं जनरल स्टोर में हुई। दुकानदार ने बताया कि शाम को दुकान खुली छोडकऱ वह पास स्थित एक दुकान में सामान लेने गया था। इस बीच दुकान से चोर हजारों का परचून व जनरल स्टोर का सामान ले गए। पीडि़त का चोरी का मामला कोतवाली पुलिस में दर्ज कराया है।