टोंक

video: बीसलपुर में नही रुक रहा हादसों को सफर, अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Oct 26, 2018
found-dead-in-bisalpur-hill-area
राजमहल पहाड़ी क्षेत्र से शव को लेकर आते ग्रामीण।

राजमहल. बीसलपुर बांध के करीब पहाड़ी क्षेत्र की चोटी पर गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे बीसलपुर पुलिस चौकी के जवानों ने शव की शिनाख्त बीसलपुर निवासी नाथू लाल (55) पुत्र रामनाथ कीर के रूप में की गई, जो बुधवार सुबह से ही घर से गायब था, जिसकी तलाश परिजन व रिश्तेदार व पहाड़ी वन क्षेत्र मेें कर रहे थे।

परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार मृतक बुधवार को मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए कहकर घर से निकला था, जो देर शाम तक घर पर नहीं पहुंचने से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण पहाड़ी चट्टानों पर पैर फिसलने से आई चोटों को मान रही है।

इधर, देवली थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि बीसलपुर गांव के लोगों व परिजनों की आपसी सहमति के चलते शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीसलपुर पवित्र दह के पानी डूबने से बुधवार को हुई तीन युवाओं की मौत के साथ ही गुरुवार को दूसरे दिन फिर से यहीं के एक अधेड़ का शव मिलने से की गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर की दुकानें दिनभर बंद रही। वहीं बांध क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।

Updated on:
26 Oct 2018 09:11 am
Published on:
26 Oct 2018 09:11 am