टोंक

शिविर में छह सौ मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दिया परामर्श

शिविर में छह सौ से अधिक मरीजों को परामर्श देकर दवाइयों से लाभान्वित किया गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 8:02 AM IST
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
टोंक. श्री विद्यासागर युवा मंच एवं महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

टोंक. श्री विद्यासागर युवा मंच एवं महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर की ओर से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। युवा मंच के जितेन्द्र मित्तल ने बताया कि शिविर की शुरुआत संत विद्यासागर के चित्र के समक्ष दीप जलाने के साथ हुई। बह दस बजे से शुरू हुए शिविर में छह सौ से अधिक मरीजों को परामर्श देकर दवाइयों से लाभान्वित किया गया।

इस मौके पर सामान्य रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी व जोड़ रोग, प्रसूती, स्त्री रोग, नाक, कान, गला, शिशु, चर्म, योन रोग समेत फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों की ओर से मरीजों को परामर्श दिया गया। शिविर में पारस जैन, अंकित बागड़़ी, मुकेश जैन, प्रदीप आण्डरा, अभिषेक पाटनी, उमेश संघी, सोनू जैन आदि मौजूद थे।


नर सेवा ही नारायण सेवा
निवाई. बड़ा बाजार स्थित श्रीवर्धमान डेंटल क्लीनिक पर रविवार को सी. के. बिडला हॉस्पिटल जयपुर एवं जैन समाज की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन, अध्यक्षता कर रही राजकुमारी शर्मा, तहसीलदार ज्ञानचन्द सौगाणी, त्रिलोकचन्द एवं विमल पाटनी ने दीप प्रज्वलित के साथ किया।


मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने की। समिति के मीडीया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि इसमें नि:शुल्क जांच करके 650 रोगियों को परामर्श दिया गया।

इस दौरान बड़ा जैन मन्दिर अध्यक्ष महावीर प्रसाद गोधा, शिखर चन्द, राकेश संघी, दिलीप सिरस, मनोज पाटनी, धर्मचन्द नेहरू, महेन्द्र चंवरिया, त्रिलोक जैन, सुरेश पाटनी, ओम शर्मा, भवानी सिंह, सुरेन्द्र एवं अजय मौजूद थे।

70 का उपचार
आवां .अटल सेवा केन्द्र में नीमच आई हॉस्पिटल बून्दी की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। अध्यक्षता सरपंच राधेश्याम चन्देल ने की। डॉ. रवि सिंह व डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि इसमें 70 रोगियों का पंजीयन किया गया। सीआर दुर्लभ चन्द जैन व सचिव मोहन भील ने बताया कि पंचायत आवां के सहयोग से 28 नवम्बर को अटल सेवा केन्द्र पर कान, नाक और गला जांच शिविर भी लगाया जाएगा।

Published on: