
टोंक.लाम्बाहरिसिंह. लाम्बाहरिसिंह-गुलगांव सडक़ मार्ग पर नाडी के समीप शुक्रवार रात मोपेड सवार के साथ लुटेरों ने मारपीट कर सोने के जेवरात व नकदी लूट घायल कर दिया। घटना की सून ग्रामीणों में दहशत हो गई।
राहगीर की सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार व परिजन निजी वाहन से लाम्बाहरिसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्साकर्मी ने घायल का प्राथमिक उपचार कर मालपुरा रैफर किया गया।
थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि घायल अजमेर जिले बोराडा थानान्तर्गत सरवर गांव निवासी साठ वर्षीय शिवराज जाट है। पीडि़त बापूण्डदा गांव से मोपेड पर सवार होकर सरवर गांव जा रहा था।
लाम्बा हरिसिंह से गुलगांव रास्ते पर नाडी के पास अंधेरे का फायदा उठाकर लुटेरो नेे मोपेड के पीछे से टक्कर मार मारपीट शुरु कर दिया। लुटेरों ने सवा तोले वजनी सोने की मुरकी , झेला व पर्स में रखे डेढ़ हजार नकदी लूट गए।
वारदात में बुजुर्ग के दोनों कानों से खून बहने लग गया। मारपीट में पीडि़त के कपड़े फट गए, वहीं सिर, होठ, कान पर चोट आने से घायल हो गया। घायल ने राहगीर की सहायता से परिजनों और रिश्तेदार को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार ने लाम्बाहरिसिंह अस्पताल पहुंचाया। जहां से मालपुरा रैफर किया गया। पीडि़त के भतीजे रामेश्वर जाट ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ में मामला दर्ज कराया है।