रीवा

सरकार बालकों के विकास के लिए कटिबद्ध

निवाई. इन्दिरा कॉलोनी स्थित श्याम मन्दिर में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी पाठशाला को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2017, 8:26 PM IST
tonk
निवाई श्याम मन्दिर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

निवाई. इन्दिरा कॉलोनी स्थित श्याम मन्दिर में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी पाठशाला को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक मंजू पारीक ने कहा कि राज्य सरकार बालकों के विकास के लिए कटिबद्ध है।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीलम मीणा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में 115 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

नशे की लत छोड़ें

बंथली. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दूनी में अधिवक्ता बंशीलाल कलवार की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को नशे की लत को छोडऩे की शपथ दिलाई। इस दौरान चिकित्साप्रभारी डॉ. अमजद अली अंसारी ने लोगों को नशा त्यागकर सुखमय जीवन व्यतीत करने को कहा।

दौरान चिकित्साकर्मी गीता शर्मा, नरेन्द्र वर्मा, गीता मीणा, घीसू सिंह, भैंरूलाल लूनीवाल, इरफान अंसारी, भगवतसिंह मीणा आदि मौजूद थे।



Published on: